फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   bike theft inter state gang, arrested by CIA staff, in panchkula, Chandigarh,

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह काबू, CIA ने 12 वाहन बरामद 

Sat, 13 Aug 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Sat, 13 Aug 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
bike theft inter state gang, arrested by CIA staff, in panchkula, Chandigarh,
bike theft gang - फोटो : amar ujala
शहर में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस के सीआइए स्टाफ ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश्‍ा किया है। यह गिरोह देश के अलग अलग राज्यों में  सक्रिया था। पुलिस ने पिछले एक सप्ताह में तीन चोरों को गिरफ्तार करके 12 वाहनों को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपियों से पुलिस रिमांड के दौरान कई चोरी के वाहनों के मिलने की संभावना है। पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार धवन ने बताया कि सीआईए वन पचंकूला की टीम ने एक अंतर्राज्यी वाहन चोर गिरोह का पर्दाफास करने में कामयाबी हासिल की है। 4 अगस्त 2016 को सोनू वासी गांव पाडेबाबा थाना भरोसा जिला सुलतानपुर यूपी जो कि हाल किरायेदार गांव हेमंतगढ़ ढकोली पंजाब, 7 अगस्त 2016 को हिमांशु वासी ढकोली जीकरपुर, 11 अगस्त को आरोपी सौरभ वासी मनोहरपुर जिला सहारनपुर यूपी को विधि अनुसार अलग-2 जगहों से गिरफ्तार करके आरोपियों से कुल 12 वाहन, जिसमें 4 बुलेट, 5 पलसर 220 सीसी, 2 सप्लैंडर और 1 एक्टिवा को बरामद किया है। 
विज्ञापन



सीआईए प्रभारी नरेंद्र कादियान ने बताया कि यह गैंग रात के समय घर के बाहर खड़ी मोटर साइकिलों का लॉक खोलकर उन्हें चोरी करता था और यूपी व उतराखंड में अलग-अलग जगहों पर मोटर साइकिल के नंबर बदलकर व कागजात बाद में देने के बारे में कहकर उन्हें बेच देते थे। बरामद वाहनों में से 6 वाहन जिला पंचकूला के अलग-अलग सेक्टरों से चोरी किए गए थे व 6 अन्य वाहन पंजाब से चोरी होने बारे में बताया है। तीनों आरोपियों का कोर्ट से पुलिस रिमांड लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के दौरान वाहन चोरी की अन्य घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed