फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bike riders burnt retired captain car in ludhiana

Ludhiana: बाइक सवारों ने जलाई रिटायर्ड कैप्टन की कार, आग लगाने वाला युवक भी झुलसा, सीसीटीवी में हुए कैद

Wed, 20 Mar 2024 05:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा/लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 05:13 PM IST
सार

कैप्टन लिट्ट ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि शायद खुद से कार में आग लगी हो लेकिन उनके कनाडा में रहते दूसरे बेटे गुरिंदर ने वहीं से सीसीटीवी फुटेज देख कर बताया कि कार को बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने आग लगाई है।

विज्ञापन
Bike riders burnt retired captain car in ludhiana
जली कार - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा से सटी नई आबादी अकालगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह नगर में मंगलवार रात करीब 11 बजे एक रिटायर्ड सेना अधिकारी कैप्टन रजिंदर सिंह लिट्ट की कार जला दी गई। बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों ने कार के पिछले टायर पर तेल छिड़क कर आग लगाई। तेज चिंगारी भड़कने से आग लगाने वाला युवक भी झुलस गया। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

विज्ञापन


थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह और सब इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कैप्टन रजिंदर सिंह लिट्ट ने बताया कि मंगलवार रात वे, उनकी पत्नी मंजीत कौर, बेटा मनिंदर सिंह और बेटी सिमरन खाना खाकर सो चुके थे। आधी रात आसपास घरों से लोगों के चिल्लाने और दरवाजे खटखटाने की आवाजें आने लगी। बाहर जाकर देखा तो गली में खड़ी उनकी कार जल रही थी और तेज लपटों ने कार को चारों तरफ से घेर रखा था। घंटों मशक्कत के बाद पानी से आग पर काबू तो पा लिया लेकिन कार का बहुत नुकसान हो चुका था। 
विज्ञापन


कैप्टन लिट्ट ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि शायद खुद से कार में आग लगी हो लेकिन उनके कनाडा में रहते दूसरे बेटे गुरिंदर ने वहीं से सीसीटीवी फुटेज देख कर बताया कि कार को बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने आग लगाई है। गुरिंदर के जानकारी देने के बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के अनुसार करीब 11 बजे दो नकाबपोश युवक कार के पास आए। उनमें से एक बाइक स्टार्ट करके बैठा रहा तो दूसरे युवक ने बोतल से तेल लाकर कार के पिछले टायर पर छिड़का और माचिस से आग लगा दी। फुटेज में साफ दिख रहा है कि माचिस की तीली गिरते ही आग भड़की जिसमें वो युवक भी झुलस गया। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर फरार हो गए। 


कैप्टन लिट्ट ने बताया कि उनकी किसी से ऐसी दुश्मनी नहीं है कि कोई उनकी कार जला दे, लगता है किसी ने उनके परिवार से बैर के चलते घटना को अंजाम दिया है। उनके परिवार की तरक्की से लोग जलते हैं और किसी ने इसी जलन में उनकी कार ही जला दी। उनकी कार हमेशा घर के अंदर खड़ी रहती थी लेकिन फर्श की मरम्मत करवाने के चलते पहली बार कार को गली में खड़ा किया था। कैप्टन लिट्ट के अनुसार उन्होंने करीब 28 लाख रुपये खर्च करके कार ली थी जो उनके बेटे मनिंदर सिंह के नाम पर है। थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी मदद से आरोपियों को ट्रैक किया जा रहा है कुछ क्लू भी हाथ लग गए हैं उन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed