{"_id":"5e325c4a8ebc3e7da4650ed1","slug":"bike-accident-at-fatehgarh-sahib-boy-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहगढ़ साहिबः पुलिस को देखकर भागे बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, सिर से गुजर गए टायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहगढ़ साहिबः पुलिस को देखकर भागे बाइक सवार को ट्रक ने कुचला, सिर से गुजर गए टायर
Fri, 31 Jan 2020 12:38 AM IST
खुशबू गोयल
लखवीर सिंह लक्की, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब
लखवीर सिंह लक्की, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार को ट्रक ने कुचला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी गोबिंदगढ़ बस स्टैंड से गुजरते नेशनल हाईवे की स्लिप रोड पर बुधवार को देर शाम को एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचल दिया, जिसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बस स्टैंड पर लगे पुलिस के नाके से बचने के लिए जैसे ही वापस लौटा तो सामने से आ रहे ट्रक के टायरों में जा फंसा और उसका सिर कुचलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने मृतक के परिवार वालों के साथ रोड पर ही हंगामा कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक के पारिवारिक सदस्यों का आरोप था कि युवक को पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान रोका, जिसके बाद यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला शांत करते हुए लोहे की स्क्रैप से भरे ट्रक को कब्जे में लिया और चालक जीत कुमार निवासी सरदार नगर मंडी गोबिंदगढ़ खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए युवक के पारिवारिक सदस्यों ने रोड जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया, जिसके बाद डीएसपी अमलोह सुखविंदर सिंह ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। जानकारी के अनुसार पुलिस बस स्टैंड के सामने बने ओवरब्रिज के नीचे नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया मगर युवक ने डर के मारे मोटरसाइकिल को दौड़ा लिया और इसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
इस हादसे में ट्रक का टायर युवक के सर पर चढ़ गया जिस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। इसके बाद रोड को खुलवा यातायात को चलाया गया। इस मौके प्रदर्शन कर रहे लोगों व प्रत्यक्षदर्शियों ने युवक की मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए नाके को गलत बताया।
मंडी गोबिंदगढ़ थाना के एडिशनल एसएचओ बलविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि युवक के भाई के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। बताया कि देर शाम को पुलिस ने रुटीन चेकिंग के लिए नाका लगाया था, नाके के दौरान अगर किसी की कोई लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी।