फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reveals in woman murder case in Punjab's Hoshiarpur

शादी में रोड़ा बनी बच्ची को प्रेमी के साथ मिलकर मारा, फिर प्रेमी ने जायदाद के लिए प्रेमिका को मार डाला

Thu, 25 Jun 2020 08:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Jun 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Big reveals in woman murder case in Punjab's Hoshiarpur
सांकेतिक तस्वीर।

छह दिन पहले पांच वर्षीय बच्ची और फिर मां की हत्या मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण की साजिश में शामिल मृतक महिला का पिता फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेशकर दो दिन के रिमांड पर लिया है। 

विज्ञापन


मां-बेटी की हत्या जायदाद को हड़पने के लिए उसके प्रेमी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर की थी। एसपी (एच) परमिंदर सिंह ने पुलिस लाइन में अयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि गांव किला बरूण में 12 जून को एक महिला निर्मल कौर (31) पत्नी अमनदीप सिंह का शव उसके घर से मिला था। उस समय निर्मल कौर के पिता कर्मजीत सिंह निवासी बसी अलादीन के बयान पर 174 की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि महिला की पांच वर्षीय बेटी गुरलीन कौर की मौत पांच जून को हो गई थी। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश में रहने वाले मृतक महिला के पति अमनदीप सिंह ने पत्नी व बेटी की हत्या की आशंका जाहिर कर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई थी।  जांच के लिए डीएसपी जगदीश राज अत्री व डीएसपी गुरप्रीत सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जांच टीम ने 12 जून का सीसीटीवी रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि उस दिन हरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी निवासी भूलाना अपनी मां निर्मल कौर और मौसी सर्बजोत कौर, मासड़ सुरजीत सिंह उर्फ सीती तथा मौसेरी बहन किरनदीप कौर उर्फ प्रीती निवासी गांव मोगा जिला जालंधर आए थे। 

जांच में पता लगा कि निर्मल कौर की अमनदीप सिंह के साथ तीसरी शादी थी। अमनदीप ने अपनी शिकायत में आशंका जताई थी कि आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी के साथ उसकी पत्नी निर्मल कौर के संबंध थे। पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह को काबू कर उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि जब निर्मल कौर मोहल्ला शालीमार नगर में रहती थी तो उसके संबंध बन गए। 

उनकी पहचान थाने में एक शिकायत के दौरान हुई जो धीरे-धीरे बढ़ गई। अब निर्मल कौर उससे शादी करने को तैयार थी तो उसकी पांच वर्षीय बेटी रास्ते की रुकावट बनने लगी। दोनों ने उसे अधिक मात्रा में दवाई का सेवन करवा दिया। इसके बाद उसे चब्बेवाल के एक अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद बिना किसी को बताए निर्मल कौर ने अपने प्रेमी और पिता के साथ मिलकर गुरलीन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

किसी को शक न हो हरप्रीत ने शादी का झांसा देकर प्रेमिका निर्मल कौर के मकान को अपनी मौसी सर्बजीत के नाम करवा दिया। इसके बाद आरोपी वारदात को गांव में आया। अन्य चारों घर के आसपास रुककर मकान की निगरानी करने लगे। जबकि हरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ने घर में घुस तकिए से निमर्ल कौर का गला घोंटकर हत्या कर दी और वहां से चले गए। 

आरोपी हरप्रीत ने घटना को अंजाम देने से पहले निमर्ल कौर को भी अधिक मात्रा में किसी दवा का सेवन करवा दिया था। उन्होंने बताया कि प्रकरण के पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं, जबकि एक आरोपी कर्मजीत सिंह अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed