फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big reveal by SIT Chief on Rewari Gangrepe Case

रेवाड़ी गैंगरेप केस में एसआईटी चीफ का बड़ा खुलासा, वारदात में और लोगों के शामिल होने की जताई आशंका

Mon, 24 Sep 2018 03:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Updated Mon, 24 Sep 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
Big reveal by SIT Chief on Rewari Gangrepe Case
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसआईटी चीफ

रेवाड़ी गैंगरेप में तीन से ज्यादा लोग शामिल थे, इसका खुलासा एसआईटी की जांच में हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना को अंजाम देने में तीन से ज्यादा लोग शामिल थे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि, कोठड़ा मालिक और चिकित्सक भी घटना के वक्त मौजूद थे। पुलिस अब जांच कर रही है कि इस वारदात में इनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल थे।

हालांकि सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने अपनी शिकायत में केवल तीन आरोपियों को ही नामजद कराया है, लेकिन इस वारदात में तीन से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। इसके आधार पर जांच बढ़ाई जा रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल है। 
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसआईटी चीफ ने इस वारदात में ज्यादा लोगों के शामिल होने के सवाल पर कहा कि महिला आयोग की अध्यक्ष के समक्ष इस बात का अंदेशा जताया था कि वारदात में और लोग भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बात को जांच में शामिल किया जा चुका है और इसकी गहराई से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वारदात के वक्त तीन से ज्यादा लोग मौजूद थे। 

उन्होंने बताया कि कोठड़ा मालिक और चिकित्सक को भी गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले कोठड़ा मालिक केवल चाबी देने की बात कह रहा था जबकि जांच में उसकी वहां मौजूदगी मिली। हालांकि दुष्कर्म की वारदात में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अभी जांच का सवाल है कि इसमें ये भी शामिल थे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed