{"_id":"5ba8b22f867a557ea52f3365","slug":"big-reveal-by-sit-chief-on-rewari-gangrepe-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी गैंगरेप केस में एसआईटी चीफ का बड़ा खुलासा, वारदात में और लोगों के शामिल होने की जताई आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेवाड़ी गैंगरेप केस में एसआईटी चीफ का बड़ा खुलासा, वारदात में और लोगों के शामिल होने की जताई आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Updated Mon, 24 Sep 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसआईटी चीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी गैंगरेप में तीन से ज्यादा लोग शामिल थे, इसका खुलासा एसआईटी की जांच में हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना को अंजाम देने में तीन से ज्यादा लोग शामिल थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि, कोठड़ा मालिक और चिकित्सक भी घटना के वक्त मौजूद थे। पुलिस अब जांच कर रही है कि इस वारदात में इनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल थे।
हालांकि सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने अपनी शिकायत में केवल तीन आरोपियों को ही नामजद कराया है, लेकिन इस वारदात में तीन से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। इसके आधार पर जांच बढ़ाई जा रही है कि वारदात में कितने लोग शामिल है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसआईटी चीफ ने इस वारदात में ज्यादा लोगों के शामिल होने के सवाल पर कहा कि महिला आयोग की अध्यक्ष के समक्ष इस बात का अंदेशा जताया था कि वारदात में और लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बात को जांच में शामिल किया जा चुका है और इसकी गहराई से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वारदात के वक्त तीन से ज्यादा लोग मौजूद थे।
उन्होंने बताया कि कोठड़ा मालिक और चिकित्सक को भी गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले कोठड़ा मालिक केवल चाबी देने की बात कह रहा था जबकि जांच में उसकी वहां मौजूदगी मिली। हालांकि दुष्कर्म की वारदात में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अभी जांच का सवाल है कि इसमें ये भी शामिल थे या नहीं।
उन्होंने बताया कि कोठड़ा मालिक और चिकित्सक को भी गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले कोठड़ा मालिक केवल चाबी देने की बात कह रहा था जबकि जांच में उसकी वहां मौजूदगी मिली। हालांकि दुष्कर्म की वारदात में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अभी जांच का सवाल है कि इसमें ये भी शामिल थे या नहीं।