फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Big fraud on pathankot the name of work permit, punjab news

वर्क परमिट की जगह थमाया टूरिस्ट वीजा, 15 लोगों से ठगे 50 लाख

Sat, 11 Mar 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Sat, 11 Mar 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Big fraud on pathankot the name of work permit, punjab news
पंद्रह लोगों से एक व्यक्ति ने ठगे पचास लाख - फोटो : अमर उजाला
पठानकोट में एक व्यक्ति द्वारा विदेश का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर लोगों को टूरिस्ट वीजा थमाकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। करीब पंद्रह लोगों ने इस प्रकार की ठगी करने के आरोप एक ही व्यक्ति पर लगाए हैं। इस मामले में पीड़ितों ने कहा कि आरोपी ने उन्हें तीन माह के टूरिस्ट वीजा पर विदेश में रहने के बाद वर्क परमिट दिए जाने क ी बात कही थी। तीन माह बाद टूरिस्ट वीजा खत्म होने के बावजूद उन्हें वर्क परमिट नहीं मिला। 
विज्ञापन


इस मामले में ठगे लोगों में कुछ पठानकोट के हैं जबकि कुछ हिमाचल प्रदेश के हैं। ठगी का शिकार हुए 13 लोगों ने शुक्रवार को पार्षद योगेश ठाकुर की अगुवाई में पुलिस को इसकी शिकायत दे दी। डीएसपी जांच कंवलपाल सिंह ने कहा कि शिकायत लेकर इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इस मामले में ठगी का शिकार कुसुम रानी, अक्षय कुमार, अर्जुन, मोहित, मोनिका, पंकज कुमार, अमनदीप सिंह, जपनीत साहनी, उषा रानी, मधु जमवाल, अमनदीप, करनैल सिंह, तेज सिंह ने बताया कि सिटी की राम शरणम कॉलोनी निवासी सौरभ मेहरा ने उन्हें विदेश में वर्क परमिट दिलाने की बात कहकर लाखों की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस को दी शिकायत

Big fraud on pathankot the name of work permit, punjab news
डीएसपी जांच कंवलपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
सौरभ ने किसी से 1.5 लाख तो किसी से 7 लाख लेकर न्यूजीलैंड-सिंगापुर आदि देशों में वर्क परमिट दिलाने का भरोसा दिया। पैसे लेने के बाद सौरभ ने उनको तीन माह का टूरिस्ट वीजा दिलवाया। लेकिन तीन माह का टूरिस्ट वीजा खत्म होने के बाद उन्हें वर्क परमिट नहीं मिला। विदेश से लौटकर जब उन्होनें सौरभ से शिकायत की तो उल्टा वह धौंस जमाने लगा। उन्होंने कहा कि सौरभ से कई बार कहने पर भी वह उनके पैसे नहीं लौटा रहा है। उन्होनें कहा कि सबसे तकरीबन 50 लाख रुपये सौरभ ने ऐंठे हैं। 

उन्होनें पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उन्हें उनके पैसे वापस दिलाए जाएं। इसके साथ ही आरोपी पर सख्त से सख्त कारवाई की जाए। पार्षद योगेश ठाकुर ने कहा कि लोगों की मेहनत की कमाई को धोखे से ठगने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस को सख्त कारवाई करनी चाहिए। दोबारा वह कभी इस प्रकार मासूम लोगों को ठगने की हिम्मत न करे। डीएसपी जांच कंवलपाल सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed