नेशनल शूटर मर्डर केस में CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा
नेशलन शूटर और वकील सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या के मामले में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस कारण केस का रुख ही पलट गया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मे वारदात वाली जगह पर एक युवती को देखा गया है, जो गोलियां चलते के बाद साथी के साथ कार में बैठकर फरार हो गई।
इसके बाद पुलिस की जांच लव ट्राएंगल पर टिक गई है। क्योंकि प्राथमिक जांच में पता चला था कि उस दिन सिप्पी अपनी मंगेतर के साथ था और शाम को किसी महिला का फोन आने के बाद ही वह घर से निकला था। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार उसका दूसरा मोबाइल भी नहीं मिला है।
फतेहगढ़ साहिब प्रॉपर्टी विवाद को खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस सिप्पी की फतेहगढ़ साहिब स्थित जमीन संबंधी विवाद को खंगालने में जुट गई है। वहीं, वकील के करीबी के अनुसार भूमि विवाद के बाद एक बार सिप्पी ने अज्ञात वाहन सवारों द्वारा पीछा करने की आशंका जताई थी।
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फतेहगढ़ साहिब में सुखमनप्रीत ने किसी एक फर्म से जमीन की डील की थी। इसके बाद उसने वहीं दूसरी फर्म से जमीन का सौदा कर लिया। इसे लेकर पहली फर्म से सिप्पी का विवाद हो गया।
वहीं पुलिस ने प्राथमिक जांच में शक के आधार पर सिप्पी के संबंध में आए तीन लोगों को सोमवार देर रात राउंडअप किया था। हालांकि, लंबी पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया। उनसे पुलिस को हत्या में शामिल होने का कोई सुराग नहीं मिला।
सिप्पी का मोबाइल लॉक, लैपटॉप से आस
वारदातस्थल से बरामद सिप्पी के मोबाइल का लॉक पुलिस नही खुलवा पाई। अब सिप्पी के सील लैपटॉप से पुलिस को सुराग मिलने की उम्मीद है। गौरतलब हो कि रविवार देर रात सेक्टर 27 स्थित पार्क के सिप्पी की लाश मिली थ्ाी।
चंडीगढ़ पुलिस ले गई लैपटॉप
चंडीगढ़ की पुलिस भी मंगलवार को सिप्पी के घर पहुंची। पुलिस ने जहां सिप्पी के बारे में पूछताछ की है। वहीं, पुलिस ने घर से उसका लैपटॉप व कुछ अन्य सामान सीज किया है। इससे जांच के लिए सीएफएसएल लैब भेजा गया है।
किसी से दुश्मनी नहीं थी
सीएम बादल ने मोहाली के एसएसपी को आदेश दिए कि सिप्पी के मामले में तालमेल के साथ काम करें। चंडीगढ़ पुलिस को केस से जुड़ी किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत है तो उन्हें दी जाए। लेकिन, केस को सुलझाया जाए। हालांकि, पारिवारिक मेंबरों का कहना है कि सिप्पी के साथ किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी।
सिप्पी सिद्धू की लॉ फर्म में लगी आग
राष्ट्रीय शूटर व वकील सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ सिप्पी के परिवार मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। नौजवान बेटे की हत्या के बाद मंगलवार दोपहर सिप्पी की फेज-आठ स्थित लॉ फर्म में आग लग गई। आग कंपनी की चौथी मंजिल पर लगी। देखते ही देखते कंपनी में धुंआ फैल गया। इसके बाद सभी मुलाजिम कंपनी से बाहर आ गए।
सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक, आग कंपनी में लगे इन्वर्टर की बैटरी में शार्ट सर्किट होने के बाद ब्लास्ट होने से लगी। इस दौरान धुंआ फैल गया। कंपनी के मुलाजिम डर गए। वह कंपनी से बाहर आ गए।
सूचना मिलते ही फायर टेंडर और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। किसी भी तरह के जानी नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पुलिस ने जांच की। इससे पहले सीएम प्रकाश सिंह बादल सिप्पी के फेज-3बी2 स्थित घर पहुंचे। वह 25 मिनट तक वहां रुके। उन्होंने सिप्पी के परिवार के साथ दुख साझा किया।