फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bholath ASHO died in car accident

पंजाब: पेड़ से टकराई कार, भुलत्थ के एएसएचओ की मौत, तलवाड़ा में एक्टिवा चालक की गई जान

Wed, 27 Sep 2023 06:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Sep 2023 06:17 PM IST
सार

होशियारपुर के तलवाड़ा में हाजीपुर सड़क पर पिकअप गाड़ी की एक एक्टिवा से टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bholath ASHO died in car accident
एएसएचओ की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के कपूरथला जिले के भुलत्थ थाने के अतिरिक्त एसएचओ (एएसएचओ) सुरजीत सिंह पत्तड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के समय उनकी कार में एक अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद था। उन्हें मामूली चोट आई है। इसकी पुष्टि भुलत्थ के डीएसपी भारत भूषण सैनी ने की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना भुलत्थ में तैनात एएसएचओ सुरजीत सिंह पत्तड़ अपने साथी पुलिसकर्मी के साथ मंगलवार देर रात ड्यूटी के बाद अपनी कार से घर की तरफ आ रहे थे। जब उनकी कार गांव रामगढ़ के नजदीक पहुंची तो अचानक कार बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एएसएचओ सुरजीत सिंह पत्तड़ की मौत हो गई। जबकि कार में साथ बैठे पुलिसकर्मी को मामूली चोट आई है। डीएसपी भारत भूषण सैनी ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर पहुंच पुलिस टीम ने जांच की और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से एक्टिवा चालक की मौत

उधर, होशियारपुर के तलवाड़ा में हाजीपुर सड़क पर पिकअप गाड़ी की एक एक्टिवा से टक्कर हो गई। हादसे में एक्टिवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज करके जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी हर गुरदेव सिंह व सहायक थाना प्रभारी सरदार हरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद एक्टिवा चालक तरुण चौधरी (20) निवासी तलवाड़ा, गांव चक्क पंडायण से अपने एक अन्य साथी के साथ आ रहा था। तलवाड़ा-हाजीपुर रोड पर चढ़ते ही तलवाड़ा से हाजीपुर को जा रही पिकअप ने टक्कर मार दी। एक्टिवा चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं साथी विकास चौधरी बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed