फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Between police and gangsters lasted 40 rounds, five gangsters arrested

पुलिस और गैंगस्टरों के बीच चली 40 गोलियां, पांच गैंगस्टर गिरफ्तार

Sat, 11 Feb 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर) Updated Sat, 11 Feb 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
Between police and gangsters lasted 40 rounds, five gangsters arrested
पुलिस ने पांच गैंगस्टर गिरफ्तार किए - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और मालेरकोटला के गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक गैंगस्टर जख्मी हो गया। पुलिस और गैंगस्टरों के बीच करीब 40 गोलियां चलीं। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पांचों गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से दो विदेशी पिस्टल और भारी मात्रा में गोलियां बरामद हुईं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गैंगस्टर मालेरकोटला में तीन दिन पहले बुधवार को एक कत्ल करके यहां छिपे हुए थे। यह घटना शनिवार सुबह छह बजे मक्खू थाना के पास गुजरती गली में घटी।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक मालेरकोटला में तीन दिन पहले गैंगस्टर एक युवक का कत्ल करके मक्खू में आकर छिप गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। थाना मक्खू के पास लगती गली में नगर पंचायत मक्खू की पूर्व कांग्रेसी पार्षद कृष्णा रानी का घर है। उसके घर में युवक अमनदीप सिंह उर्फ सोनू पुत्र गुरजंट सिंह वासी डोगर बस्ती फरीदकोट रहता है, जो वोडाफोन के दफ्तर में कामकाज करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो विदेशी पिस्टल और चालीस कारतूस बरामद

Between police and gangsters lasted 40 rounds, five gangsters arrested
पुलिस ने पांच गैंगस्टर गिरफ्तार किए - फोटो : अमर उजाला
अमनदीप के पास ही मालेरकोटला के गैंगस्टर गईया खान उर्फ गागा खान पुत्र अकबर व बूटा खाना पुत्र रूलदू वासी तमोई जिला संगरूर ठहरे हुए हैं। इन्हीं गैंगस्टरों के साथ मक्खू के ईशा नगरी निवासी विशाल पुत्र सूखा व स्टीफन पुत्र रेशम सिंह थे। शुक्रवार रात आठ बजे से ही पुलिस ने मकान को घेर लिया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रात के समय कार्रवाई नहीं की गई। जैसे ही शनिवार की सुबह के छह बजे तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। 

बताते हैं कि पुलिस को देखते ही गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी और मकान की छत पर चढ़कर गली के साथ ही लगते स्कूल की तरफ भागे। पुलिस ने गैंगस्टरों का पीछा किया और गईया खान की टांग में गोली मारकर जख्मी कर दिया। उसके बाद पुलिस ने सभी गैंगस्टरों को काबू कर लिया।

मौके पर मौजूद एसटीएफ के एसीपी मनिंदर बेदी व एसएसपी गौरव गर्ग ने कहा कि गैंगस्टरों से विदेशी पिस्तौल व कारतूस पकड़े गए हैं। इस मामले की जांच की जा रही है कि इन्होंने कहां-कहां लूटपाट की वारदात की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed