फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   becareful, fake currency of 100 rupees in market

सावधान! मार्केट में सौ-सौ के नकली नोट

Tue, 23 Dec 2014 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Tue, 23 Dec 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
becareful, fake currency of 100 rupees in market

सावधान! यदि आप बाजार में खरीद फरोख्त के लिए निकले हैं तो पांच सौ या हजार के नोटों की असली नकली की जांच करने के साथ-साथ सौ के नोटों की जांच करना न भूलें। क्योंकि इन दिनों मार्केट में पांच सौ या हजार के नहीं सौ-सौ के नकली नोटों मिलने का मामला सामने आ रहा है। इसका शिकार अनपढ़ ही नहीं पढ़ा लिखा वर्ग भी हो रहा है।

विज्ञापन


ऐसे ही एक धोखाधड़ी का शिकार हरियाणा रोडवेज की बस का परिचालक हुआ है। दिल्ली से पानीपत आ रही पानीपत डिपो की एक बस में परिचालक ने जब टिकटें काटनी शुरू की तो यात्रियों ने एक के बाद एक सौ-सौ के तीन नकली नोट थमा दिए।
विज्ञापन


दिल्ली से पानीपत तक का किराया 105 रुपये हैं ऐसे में लाजिमी है कि ये तीनों यात्रियों ने ही दिए होंगे या हो सकता है कि एक ही यात्री ने अपने समेत तीन की टिकटें खरीदी हों। मगर कंडक्टर नकली नोटों को पहचान नहीं पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकली नोट पकड़ में आ गए

becareful, fake currency of 100 rupees in market

बस के डिपो पहुंचने पर परिचालक नगदी जमा कराने कैश रूम पहुंच गया। जैसे ही कैशियर ने सौ के नोटों की गड्डी मशीन में लगाई तो नकली नोट पकड़ में आ गए।

कैशियर ने नोट लेने से इंकार कर दिया। इसका खामियाजा परिचालक को भुगतना पड़ा। वहीं विभाग अधिकारियों की माने तो यह कोई पहला मामला नहीं है। हर माह ऐसे कई मामले आ रहे हैं।

सुलतान सिंह, जीएम, पानीपत डिपो के अनुसार आजकल पांच सौ या हजार के नोटों के बजाय सौ के नोटों का प्रचलन बढ़ा है। लोग पैसे के लेन देन में बड़े नोटों पर ही अधिक ध्यान देते हैं। इसलिए नकली नोटों से धोखाधड़ी करने वालों ने अब सौ के नोट जारी कर लोगों को चपत लगानी शुरू कर दी है। इसलिए पैसे के लेन देन में सतर्क रहना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed