फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   beaten by parents, escapee young girl gave marriage proposal to her friend

गजब प्रेम कहानी: पिटाई ने कराई दोस्त से 'मोहब्बत'

Tue, 17 Nov 2015 06:09 PM IST
राजेश सैनी/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
राजेश सैनी/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Tue, 17 Nov 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
beaten by parents, escapee young girl gave marriage proposal to her friend

घर से भागी नरवाना की एक युवती ने अपने एक ऐसे दोस्त को शादी का प्रस्ताव दिया, जिसने उसे खोजने में उसके माता-पिता की दिन रात मदद की। हालांकि युवती को भगाने में परिजनों की तरफ से उस पर भी आरोप लगे।

विज्ञापन


युवती जब मिली तो उसने परिजनों को साफ कहा कि आखिर मेरे दोस्त पर आरोप तो लग ही रहे हैं... फिर क्यों न मैं इससे ही शादी कर लूं। दोनों हिसार रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस को मिले। पुलिस को मामले की भनक तब लगी जब युवती के परिजन युवक के साथ रेलवे फुट ओवर ब्रिज पर मारपीट कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पूछताछ के बाद युवक युवती को राजकीय रेलवे पुलिस ने नरवाना पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुमराह करने के लिए नहर पर छोड़ी चप्पल व कपड़े
रेलवे पुलिस ने बताया कि युवती 16 अक्तूबर को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो उन्हें नहर पर युवती की चप्पल व कपड़े मिले, जिससे परिजन गुमराह हो गए। उन्होंने सोचा कि शायद बेटी नहर में डूब गई। उन्होंने तलाश शुरू की। इसी बीच परिजनों को पता चला कि गांव के ही दो युवक उनकी बेटी के संपर्क में थे। इनमें से एक युवती का तथाकथित प्रेमी था और दूसरा उसका दोस्त। परिजनों ने युवती के कथित प्रेमी का दोस्त से संपर्क किया और उस पर दबाव बनाया कि वह किसी तरह से उनकी बेटी को वापस बुलाए। वह युवक लगातार 15 दिन तक उसे ढूंढवाने में परिजनों की मदद करता रहा। उसने किसी तरह युवती को हिसार रेलवे स्टेशन पर बुला लिया और परिजनों को फोन कर दिया। परिजनों ने लड़की के मिलते ही उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और आरोप लगाया कि उसने ही उनकी बेटी को भगाया है। युवती ने अपने दोस्त पर आंच आती देख कहा कि इस पर तो आरोप लग ही रहे हैं, अब तो मैं इससे ही शादी करूंगी।

घ्‍ार से भाग कर पुरुष मित्र के साथ राजस्थान गई थी युवती

beaten by parents, escapee young girl gave marriage proposal to her friend

पुलिस ने बताया कि आरंभिक पूछताछ में युवती ने बताया था कि वह अपने पुरुष मित्र के साथ 16 अक्तूबर को घर से निकलने के बाद राजस्थान के धार्मिक स्थानों पर घूमती रही। उसके बाद उसके पुरुष मित्र के दोस्त ने उनसे संपर्क किया। उसने उन्हें उसके परिजनों के बारे में बताया और खुद की स्थिति स्पष्ट की।

इस पर युवती ने अपने पुरुष मित्र के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन उसने फिलहाल शादी करने से इंकार कर दिया। वह अपने दोस्त के कहने पर वापस हिसार रेलवे स्टेशन आ गई। जब परिजनों ने उसी पर आरोप लगाए तो उसने उक्त युवक को शादी का प्रस्ताव कर दिया। दोस्त ने भी इस आरोप के बाद इस प्रस्ताव को स्वीकार लिया।

अमर नाथ, एसएचओ जीआरपी ने बताया कि वह युवक जिससे युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा है वह 15 दिन तक उसके परिजनों की युवती को ढूंढने में मदद करता रहा। युवती ने कहा कि इस पर भगाने का आरोप तो लग ही रहा है अब मैं तो इससे ही शादी करूंगी। युवक युवती दोनों सहमत थे। जीआरपी ने नरवाला पुलिस को केस सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed