{"_id":"571691f54f1c1b88728b46be","slug":"beaten-boy-beaten-attempt-to-kill-admitted-to-pgi-sector-25-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":" रंजिश में तीन युवकों ने चाकू से किया जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में तीन युवकों ने चाकू से किया जानलेवा हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
मार पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश में सेक्टर-25 में युवक पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक का पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार है।
जानकारी के अनुसार, सेक्टर-25 निवासी पप्पू पर वहीं के रहने वाले राहुल उर्फ साबू, अमित व गुग्गड़ ने चाकू से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने बताया कि पप्पू व आरोपियों के बीच पुराना झगड़ा चल रहा था। इस कारण उनके बीच लंबे समय से रंजिश थी। इस कारण सोमवार रात आरोपियों ने पप्पू को घेरकर उस पर वार कर दिया।
घायल की शिकायत के अनुसार तीनों युवकों ने उसे रात में घेर लिया था, जब उसने विरोध किया तो दो लड़कों ने उसके हाथ पकड़ लिए और तीसरे युवक अमित ने उसके सिर व बाजू पर चाकू से कई वार किए। पप्पू मदद के लिए आवाज लगाने लगा, उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर आए लोगों ने पुलिस को फोन कर वारदात की सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस घायल युवक को जीएमएसएच-16 लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास का के स दर्ज कर एक आरोपी राहुल उर्फ साबू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस दो अन्य आरोपियों अमित और गुग्गड़ की तलाश कर रही है।