यूनिवर्सिटी में बीबीए की छात्रा के साथ गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सोनीपत की एक निजी यूनिवर्सिटी में बीबीए की छात्रा के साथ रात को यूनिवर्सिटी कैंपस में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस देर शाम छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले गई।
पुलिस ने छात्रा के बयान पर तीनों छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा आरोपियों में से एक छात्र को पहले से जानती थी और उसी ने ब्वायॅज हॉस्टल में उसे बुलाया था। छात्रा को धमकी दी गई है कि अगर किसी को बताया तो उसका वीडियो जारी कर देंगे।
बीबीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा जो कि ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में पढ़ती है, ने राई थाना पुलिस में देर शाम शिकायत दी।
वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी
ने बताया कि उसकी यूनिवर्सिटी में लॉ फाइनल ईयर के छात्र विकास के साथ जान-पहचान थी। शनिवार को विकास ने उसे फोन करके ब्वॉयज हास्टल बुलाया। यहां विकास के दो अन्य दोस्त कर्ण और हार्दिक भी थे। आरोप है कि विकास ने छात्रा से जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। जब विरोध किया तो छात्र उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे।
आरोप है कि इसके बाद तीनों युवकों ने हॉस्टल के कमरे में ही उसके साथ दुराचार किया और बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो पहले बनाया गया उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद छात्रा ने सारी कहानी परिजनों को बताई और पुलिस थाने पहुंची।
देर शाम पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इस मामले में राई पुलिस ने तीनों युवकों हार्दिक, कर्ण और विकास पर सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है।
तीनों युवक सोनीपत के रहने वाले हैं और जिंदल यूनिवर्सिटी में लॉ फाइनल ईयर के छात्र हैं। जांच अधिकारी एसआई सुदेश ने बताया कि युवती के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।