फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bathinda student suicide, fir on akali sarpanch, crime news

स्कूल से नाम काटने की धमकी मिली तो छात्र ने दी जान, अकाली सरपंच पर केस

Fri, 20 Jan 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 20 Jan 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bathinda student suicide, fir on akali sarpanch, crime news
मौत - फोटो : file
बठिंडा जिले के एक गांव के सरकारी स्कूल में 9वीं के छात्र ने प्रेम संबंधों में धमकी मिलने के बाद ट्रेन के नीचे आकर खुदकुशी कर ली। जीआरपी पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में वीरवार को स्कूल के अध्यापक, चेयरमैन, सरपंच और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार छात्र के साथ पढ़ रही एक लड़की से प्रेम संबंध थे। जब इसका पता लड़की के अभिभावकों को चला तो उसकी माता स्कूल कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह पाली और शिरोमणि अकाली दल के सरपंच चरनजीत सिंह को साथ लेकर स्कूल अध्यापक संजीव कुमार के पास पहुंची। उन्होंने इकट्ठे होकर छात्र को धमकाया। एक अध्यापक ने छात्र को स्कूल से नाम काटने की धमकी भी दे डाली। 
विज्ञापन


इससे परेशान होकर छात्र बुधवार को छुट्टी के बाद अपना बैग घर पर रखकर रेलवे लाइन पर चला गया। करीब तीन बजे जब मालगाड़ी आई तो उसने इसके आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। एसएचओ हरजिंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल के अध्यापक संजीव कुमार, सरपंच चरनजीत सिंह, स्कूल चेयरमैन चरनजीत सिंह और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  

गुस्साए दलित भाईचारे के सदस्यों ने लगाया धरना

Bathinda student suicide, fir on akali sarpanch, crime news
गुस्साए दलित भाईचारे के सदस्यों ने लगाया धरना
भड़के दलित भाईचारे के सदस्यों ने स्कूल के गेट सामने एकत्र होकर विरोध शुरू कर दिया। लोगों के विरोध को देखते सरपंच चरनजीत सिंह और स्कूल अध्यापक संजीव कुमार ने स्कूल छोड़ने की कोशिश की तो लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी।

मामला शांत करवाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस, थाना मुखी मौड़ और एसपी दविंद्र सिंह बराड़ गांव पहुंचे। इंसाफ न मिलता देख दलित भाईचारे ने प्रितपाल सिंह और हरविंद्र सिंह सेमा के नेतृत्व में धरना लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख प्रशासन ने धरनाकारियों को विश्वास दिलाया कि जीआरपी थाना बठिंडा में उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद धरना खत्म कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed