फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bank officer's wife arrested in drug trafficking

बैंक अफसर की पत्नी की शातिराना करतूत जानें

Mon, 23 Mar 2015 07:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 23 Mar 2015 07:59 AM IST
विज्ञापन
bank officer's wife arrested in drug trafficking

ट्राइसिटी के स्कूली बच्चे नशा तस्करों के निशाने पर हैं। बीते कुछ महीने में ऐसा तीसरा मामला सामने आया है। पंचकूला पुलिस ने एक बैंक अधिकारी की पत्नी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर इस नए मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मोहाली निवासी प्रेमलता एक बैंक अधिकारी की पत्नी है। वह हिमाचल प्रदेश से चरस मंगवाकर पंचकूला के एक दुकानदार विजय को सप्लाई कर रही थी। पुलिस ने दोनों से 1250 ग्राम चरस बरामद की। विजय सेक्टर-4 में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान चलाता है। वह यह चरस स्कूली बच्चों को बेचता था।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्चों के चरस बेचते विजय को गिरफ्तार किया था। उससे 450 ग्राम चरस बरामद की गई। बाद में उसकी निशानदेही पर प्रेमलता को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रेमलता से 800 ग्राम चरस भी पुलिस ने बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति बोला, साली लाई थी
महिला का पति बैंक अधिकारी है, जो पिछले सप्ताह चंडीगढ़ में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विजेता भी रहा था। प्रेमलता के पति ने बताया कि उसकी पत्नी हिमाचल प्रदेश के मनीकरण की रहने वाली है।

करीब दो महीने पहले ही मनीकरण से उसकी साली यहां आई थी। उसी ने उनके यहां कुछ सामान रखा था, जिसे एक दिन पहले एक व्यक्ति को पहुंचाने को कहा। पति ने बताया कि उसकी पत्नी एक अच्छे घर से है। उनके रिश्तेदार मंत्री भी रह चुके हैं।

तस्करों के निशाने पर नौनिहाल
1 पंचकूला पुलिस ने जनवरी को तीन नाइजीरियन को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। ये दिल्ली से नशा लाकर स्कूली बच्चों को सप्लाई करते थे।

2 2014, मई में चंडीगढ़ पुलिस ने एक डीजे और उसके दो नाइजीरियन साथियों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। ये स्कूली बच्चों को एच नाम से हेरोइन और काला नाम से कोकीन बेचते थे।


3 बीते दिनों चंडीगढ़ पुलिस ने एक विदेशी महिला को भी नशे के साथ गिरफ्तार किया था।

एसीपी क्राइम, पंचकूला प्रमोद कुमार ने बताया कि चरस तस्करी में पुलिस ने प्रेमलता और विजय को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed