फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bank officer of PNB arrested for cheating case

लोगों से 20 लाख ठगने वाला बैंक अधिकारी गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2014 10:05 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Aug 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
bank officer of PNB arrested for cheating case

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले पंजाब नेशनल बैंक के आरोपी अधिकारी को पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया। पीएनबी में कार्यरत आरोपी डिप्टी मैनेजर को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 1 दिन का रिमांड हासिल किया है।

विज्ञापन


शहर के औद्योगिक एरिया के पंजाब नेशनल बैंक में बतौर डिप्टी मैनेजर कार्यरत बलबीर सिंह को पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी डिप्टी मैनेजर को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहां से कागजात की बरामदगी और ठगी के संबंध में जानकारी हासिल करने के नाम पर 1 दिन का रिमांड हासिल किया। आरोपी को पुलिस अब वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 लोगों से ठगे 1.35 लाख रुपये
शहर के सेक्टर 17 नीलम चौकी में 15 लोगों ने पंजाब नेशनल बैंक में डिप्टी मैनेजर बलवीर पुंज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के अनुसार औद्योगिक एरिया के पीएनबी में कार्यरत डिप्टी मैनेजर बलवीर पुंज ने उन 15 लोगों से विदेश भेजने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 1.35 लाख रुपये वसूले थे।


काफी दिनों तक जब आरोपी ने लोगों को विदेश नहीं भेजा तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 2013 में 420 और विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का पर्चा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed