फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bambiha gang henchman arrested with seven pistols in Panchkula

Panchkula News: फास्ट फूड की आड़ में हथियार बेचने वाला बंबीहा गैंग का गुर्गा काबू, सात पिस्तौल बरामद

Thu, 14 Sep 2023 12:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 14 Sep 2023 12:53 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक जीरकपुर में एक होटल व्यवसायी से वर्ष 2022 में रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ था। उस समय पंजाब पुलिस ने विक्रांत को हथियार समेत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे पटियाला जेल भेज दिया गया था। वहीं, उसकी मुलाकात गैंगस्टर भुप्पी राणा से हुई थी।  

विज्ञापन
Bambiha gang henchman arrested with seven pistols in Panchkula
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी देतीं डीसीपी (अपराध) निकिता खट्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बंबीहा गैंग के एक गुर्गे को गिरफ्तार कर अपराध शाखा की टीम ने उससे सात पिस्तौल बरामद कीं। आरोपी से 72 हजार रुपये भी मिले। आरोपी की पहचान बरवाला निवासी विक्रांत उर्फ चिंटू के रूप में हुई है। विक्रांत के खिलाफ केस दर्ज कर चंडीमंदिर पुलिस ने उसे बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

विज्ञापन


सेक्टर-19 स्थित अपराध शाखा प्रभारी मोहिंदर सिंह ढांडा ने बताया कि आरोपी विक्रांत बंबीहा गैंग का सक्रिय सदस्य है। उसे पंचकूला-यमुनानगर हाईवे पर बरवाला बाईपास कट के पास से दबोचा गया। बंबीहा गैंग से गुरजंट, प्रिंस, काला राणा, भूप्पी राणा सहित कई गैंगस्टर जुड़े हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि पटियाला जेल में विक्रांत की मुलाकात गैंगस्टर भूप्पी राणा से हुई थी। 
विज्ञापन


जेल से बाहर आने के बाद भूप्पी राणा ने विक्रांत को व्हाट्सएप कॉल कर पिस्तौल की सप्लाई करने को कहा। इसके बाद वह 10 पिस्तौल लेकर आया और उसमें से तीन पिस्तौल तीन अलग-अलग अपराधियों को दे दिए। बाकी बचे सात पिस्तौल भी अन्य अपराधियों को देने वाले था। अब पुलिस इसका पता लगाएगी कि विक्रांत ने तीन पिस्तौल किसे दी और बाकी किसे देने वाला था। खास बात यह है कि विक्रांत बरवाला में फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता था। उसी की आड़ में वह हथियारों की सप्लाई का काम करता था। रेहड़ी पर ही हथियारों की डील होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीरकपुर होटल व्यवसायी से मांगी थी रंगदारी 

पुलिस के मुताबिक जीरकपुर में एक होटल व्यवसायी से वर्ष 2022 में रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ था। उस समय पंजाब पुलिस ने विक्रांत को हथियार समेत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे पटियाला जेल भेज दिया गया था। वहीं, उसकी मुलाकात गैंगस्टर भुप्पी राणा से हुई थी।  

हवाई फायरिंग मामले में भी पुलिस खंगाल रही लिंक

सेक्टर-5 में कुछ महीने पहले बाइक सवारों ने एक लाउंज बार के बाहर हवाई फायरिंग की थी। पुलिस उस मामले से भी आरोपी विक्रांत का लिंक तलाश रही है क्योंकि हवाई फायरिंग से पहले गुरजंट और काला राणा के नाम से लाउंज बार मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। गुरजंट और काला राणा दोनों बंबीहा गैंग से जुड़ हैं, ऐसे में पुलिस को शक है कि आरोपी विक्रांत की भी इस मामले में भूमिका हो सकती है।


 

आरोपी से सात देसी पिस्तौल और 72 हजार रुपये की राशि बरामद हुई है। जांच में पता चला है कि उसके पास तीन और पिस्तौल थे, जिन्हें उसने बेच दिया है। पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किन लोगों को हथियार बेचता था। - नीकिता खट्टर, डीसीपी, पंचकूला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed