फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aunt used to niece raped

दरिंदगी की हद, बुआ करवाती थी भतीजी का रेप

Thu, 03 Apr 2014 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 03 Apr 2014 05:03 PM IST
विज्ञापन
aunt used to niece raped

23 वर्षीय युवती से रोजाना बलात्कार हो रहा था। ये घिनौना काम और कोई नहीं युवती की बुआ ही करवा रही थी। मामले का खुलासा करने पर युवती को जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं।

विज्ञापन


खौफनाक वारदात हरियाणा के शहर करनाल की है। यहां पुलिस ने एक युवती से दुराचार मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने युवती की बुआ समेत समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है।
विज्ञापन


आरोप है कि युवती से दुराचार खुद उसकी बुआ करवाती रही है। मामले का खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी है। गिरफ्तार किए गए लोगों में पीड़ित महिला की बुआ समेत तीन लोग शामिल है। अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना शहर पुलिस ने इस संबध में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में 23 वर्षीय युवती ने बताया कि प्रेम नगर क्षेत्र निवासी उसकी बुआ परमजीत कौर अपने पास कुछ लोगों को बुलाती है, जो उससे दुराचार करते रहे हैं। वह लोग पिछले काफी दिनों से उससे दुराचार कर रहे हैं।

युवती की शिकायत मिलते ही थाना शहर पुलिस ने उसकी बुआ करनाल निवासी परमजीत कौर, करनाल निवासी बलविंद्र सिंह वालिया, रमेश शर्मा, विजय शर्मा, घरौंडा निवासी अजीत काजल और भूसली निवासी बिट्टू समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़ित युवती की बुआ के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अन्य पांच लोगों के खिलाफ युवती से दुराचार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। युवती का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल जांच में दुराचार होने की पुष्टि हुई है।

थाना शहर प्रभारी रणधीर सिंह के अनुसार पुलिस ने पीड़ित की बुआ परमजीत कौर, करनाल निवासी बलविंद्र सिंह और रमेश शर्मा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।


अन्य तीन आरोपियों में शामिल करनाल निवासी विजय कुमार, घरौंडा निवासी अजीत काजल और गांव भूसली निवासी बिट्टू अभी फरार है। इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed