{"_id":"6390e0dc362f9159b94cf2e7","slug":"audio-of-witness-being-threatened-in-amritsar-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: गवाह को धमकाने का ऑडियो वायरल, आवाज जग्गू भगवानपुरिया और बॉबी मल्होत्रा की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Amritsar: गवाह को धमकाने का ऑडियो वायरल, आवाज जग्गू भगवानपुरिया और बॉबी मल्होत्रा की
Thu, 08 Dec 2022 12:25 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Dec 2022 12:25 AM IST
सार
जग्गू भगवानुपुरिया वर्तमान में अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस की हिरासत में है। ऑडियो में कहा जा रहा है कि दीपू काबड़िया को आश्रय देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वे कह रहे हैं कि गुज्जरपुरा निवासी गिंदा मर्डर केस में भी उनके खिलाफ गवाही हुई थी फिर भी वे बरी हो गए हैं।
विज्ञापन
जग्गू भगवानपुरिया
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया में एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक सख्त किसी को धमकी दे रहा है कि वह हरिया मर्डर केस में गवाही न दे। बताया जा रहा है कि ऑडियो में आवाज गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और बॉबी मल्होत्रा की है और वे दीपू कबाड़िया को धमका रहे हैं। इस ऑडियो को पुलिस अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
कनाडा समेत विभिन्न देशों में बैठे गैंगस्टर लगातार फोन पर धमकी देते हैं। इस मामले में पंजाब की जेलों में बंद गैंगस्टर भी पीछे नहीं हैं। नया मामला एक धमकी भरे वायरल ऑडियो का है। कहा जा रहा है कि यह ऑडियो गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और बॉबी मल्होत्रा का है। दो दिन से चल रहे इस ऑडियो में गुज्जरपुरा निवासी हरिया मर्डर केस के गवाह दीपू कबाड़िया को धमकाया जा रहा है। उसको आश्रय देने वालों पर हमला करने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
जग्गू भगवानुपुरिया वर्तमान में अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस की हिरासत में है। ऑडियो में कहा जा रहा है कि दीपू काबड़िया को आश्रय देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वे कह रहे हैं कि गुज्जरपुरा निवासी गिंदा मर्डर केस में भी उनके खिलाफ गवाही हुई थी फिर भी वे बरी हो गए हैं। अब जल्द ही जेल से बाहर आने वाले हैं। ऑडियो पुलिस के अधिकारियों को दिया गया है।
विज्ञापन
हमारे पास भी ऑडियो की सूचना है। हम ऑडियो की जांच कराएंगे। अगर इसमें जग्गू भगवानपुरिया और बॉबी मल्होत्रा की आवाज हुई तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे। अमरजीत सिंह बाजवा, एआईजी, काउंटर इंटेलिजेंस।