फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   attempt to suicide by couple due to delay in marriage

शादी में देरी हुई तो मंगेतर संग युवती ने निगल लिया जहर

Mon, 26 Oct 2015 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 26 Oct 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
attempt to suicide by couple due to delay in marriage

दोनों की सगाई महीनों पहले हो चुकी थी शादी को परिवार वाले टाल रहे थे तो मंगेतर संग युवती ने उठाया चौंकाने वाला कदम। घटना हरियाणा के रोहतक में घटी। दरअसल सगाई के बाद शादी में देरी होने पर युवक-युवती ने जहर निगल लिया।

विज्ञापन


रविवार सुबह दोनों ओमेक्स सिटी के पास बदहवास हालत में मिले। युवती दिल्ली की और युवक करौंथा का रहने वाला है। दोनों की कई महीने पहले सगाई हुई थी और युवती के परिजन शादी में देरी कर रहे थे, जबकि युगल जल्दी शादी करना चाहता था। जहर खाने के बाद युवक ने ही परिजनों को फोन कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई में दाखिल करवाया। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दोनों के परिवार वालों ने पुलिस को शादी में देरी होने की बात ही बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आश्वासन, दोनों के ठीक होते कर कर देंगे शादी

attempt to suicide by couple due to delay in marriage

पुलिस ने बताया कि दिल्ली के भजनपुर में रहने वाली युवती की करौंथा के युवक के साथ कई माह पहले सगाई हुई थी। दोनों की 22 नवंबर को शादी होनी थी।

इस बीच ही युवती के पिता के पैर में चोट लग गई और शादी की तारीख बदलने के लिए कहते हुए बाद में करने की बात तय हुई। जबकि दोनों जल्द ही शादी करने के लिए कह रहे थे। युवक सोनीपत में बीए में पढ़ने के साथ ही बहादुरगढ़ में एक फैक्ट्री में नौकरी करता है।

दोनों रविवार सुबह मिलने के बाद रोहतक में दिल्ली बाईपास पर ओमेक्स सिटी के पास आये और जहरीला पदार्थ खा लिया। अर्बल एस्टेट थाने से जांच अधिकारी एसआई गोवर्धन का कहना है कि लड़की के परिवार वालों ने उनके ठीक होते ही दोनों की शादी करने की बात कही है, जिससे वे दोबारा ऐसा कदम नहीं उठाये।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed