फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attempt to misdeed with girl in Ludhiana

Ludhiana News: युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश, बाद में पीटकर घायल किया, पुलिस ने केस दर्ज किया

Tue, 21 Jun 2022 05:39 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Jun 2022 05:39 PM IST
सार

आरोपी ने अपने परिवार सहित घर में दाखिल होकर उन्हें पीटा और डंडे से वार कर युवती को बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन चार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Attempt to misdeed with girl in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एक युवती को पड़ोसी ने इंटरनेट ठीक करने के बहाने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे धमकी दी और बाद में घर में घुसकर मारपीट कर युवती को घायल कर दिया। युवती के परिवार वालों ने शिकायत थाना डिविजन चार पुलिस को दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस दी शिकायत में बताया कि पड़ोसी ने उसकी बेटी को इंटरनेट खराब होने के बहाने अपने घर बुलाया। इसी दौरान आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब युवती आरोपी को धक्का देकर अपने घर पहुंची और परिवार को इसकी जानकारी दी तो आरोपी ने अपने परिवार सहित घर में दाखिल होकर उन्हें पीटा और डंडे से वार कर युवती को बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन चार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देवर पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप तो खाने में मिलाया नशीला पदार्थ
उधर, एक अन्य मामले में एक विवाहिता ने अपने देवर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपने घर में नहा रही थी तो आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया और ससुरालवालों को बताया तो सभी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उसकी ननद भी उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगी और आरोपी देवर ने उसके खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया।


इसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसके गले में रस्सी डाली पड़ी थी। इसके बाद वह घबरा गई और उसने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना बस्ती जोधेवाल के प्रभारी गुरमुख सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। यह एक परिवारिक मामला है जिसकी जांच आगे की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed