{"_id":"63b02920186fe5122958eed3","slug":"attempt-to-cut-atm-with-gas-cutter-in-batala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Batala News: गैस कटर से एटीएम को काटने की कोशिश, पुलिस ने अज्ञात पर मामला किया दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Batala News: गैस कटर से एटीएम को काटने की कोशिश, पुलिस ने अज्ञात पर मामला किया दर्ज
Sat, 31 Dec 2022 05:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:54 PM IST
सार
मौके पर पहुंचे डीएसपी ललित कुमार और एसएचओ सिटी सुखविंदर सिंह ने बताया कि लुटेरों ने एटीएम तोड़ने की कोशिश की। एटीएम में रखी नकदी बच गई है। डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
इसी एटीएम को लुटने की कोशिश की गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के बटाला में लुटेरों ने जालंधर रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बेरिंग कॉलेज की शाखा के एटीएम को गैस कटर से काटने की कोशिश की मगर लुटेरे पैसे निकालने में असफल रहे। इस वारदात के बारे में शनिवार सुबह पता चला। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो डीएसपी सिटी ललित कुमार और एसएचओ थाना सिटी सुखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में बैंक मैनेजर कृष्ण गोपाल भगत ने बताया कि शनिवार सुबह जब बैंक खुला तो बैंक के साथ ही लगे एटीएम का शटर खुला था। अंदर जाकर देखा तो पता चला कि एटीएम को गैस कटर से काटने की कोशिश की गई थी लेकिन किसी कारण लुटेरे एटीएम को नहीं तोड़ सके।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे डीएसपी ललित कुमार और एसएचओ सिटी सुखविंदर सिंह ने बताया कि लुटेरों ने एटीएम तोड़ने की कोशिश की। एटीएम में रखी नकदी बच गई है। डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन