{"_id":"5728b91d4f1c1b2a3b5ccf6f","slug":"attempt-for-kidnap-of-minors-girl-elderly-woman-saved-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बच्चियां किडनैप हो जातीं अगर 60 साल की महिला न बचाती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बच्चियां किडनैप हो जातीं अगर 60 साल की महिला न बचाती
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 04 May 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
brave lady
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशेड़ी युवक 2 बच्चियों को अगवा करने की फिराक में था लेकिन बुजुर्ग महिला ने हिम्मत दिखा न केवल बच्चियों को बचाया बल्कि आरोपी को भी गिरफ्तार भी करवा दिया। मामला मोहाली शहर का है। मंगलवार को एक नशेड़ी ने दो लड़कियों को अगवा करने की कोशिश की।
विज्ञापन
हालांकि, एक बुजुर्ग महिला दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। साथ ही लोगों की मदद से आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान राजेश कुमार निवासी बरनाला के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 8 और 9 साल की दो नाबालिग लड़कियां शिवानी और निर्मला अपने घर से सामान लेने के लिए निकली थीं। शिवानी मोहाली के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती है, जबकि निर्मला उसकी रिश्तेदार है। वह इनदिनों उसके घर आई हुई है। शिवानी की मां ने बताया कि उन्होंने दोनों लड़कियों को सामान लेने के लिए दुकान पर भेजा था। लड़कियों ने बताया कि अगवा करने की नियत से आरोपी ने उन्हें चाकलेट का लालच देकर अपने साथ आने के लिए कहा। लड़कियों ने जब आरोपी की बात की अनदेखी कर दी तो वह लड़कियों के पीछे पड़ गया।
विज्ञापन
इसके बाद लड़कियां सीधे दुकान के अंदर चली गईं। साथ ही दुकानदार गुरमीत कौर को मामले की जानकारी दी। इसके बाद गुरमीत तुरंत दुकान से बाहर आ गई। साथ ही आरोपी से इस बारे में पूछताछ की। लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसी बीच गुरमीत कौर ने धक्का मारकर आरोपी को गिरा दिया। साथ ही शोर मचा दिया। इसी बीच आरोपी ने भागने की कोशिश की।
शोर सुनकर मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसी बीच पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसकी जेब से एक कार्ड मिला। इस आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।