{"_id":"592745c9203d827dba710bd7f1eabd97","slug":"attemp-to-suicide-by-young-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर बात करते-करते नदी में कूदी युवती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर बात करते-करते नदी में कूदी युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
Updated Tue, 02 Sep 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पिंजौर(पंचकूला) में चंडीमंदिर-मोरनी रोड पर बने पुल से सोमवार सुबह करीब 11 बजे 20 वर्षीय युवती ने नदी में छलांग लगा दी। पुल से इस नदी की गहराई करीब 40 फुट है।
विज्ञापन
वह जिस जगह गिरी, वहां नदी सूखी थी। इस घटना में उसकी बाजू टूट गई और अन्य गहरी चोट भी आई। उसे पुलिस ने पंचकूला सेक्टर-6 अस्पताल पहुंचाया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी सुरेश, राजिद्र, मोहित, सोनू ने बताया कि युवती चंडीमंदिर बस स्टैंड से गांव बुर्ज कोटिया के पास नदी पर बने पुल पर पहुंची। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। छलांग लगाने से पहले युवती ने करीब आधे घंटे तक मोबाइल पर बात कर रही थी। अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ी और करीब 40 फुट नीचे नदी में कूद गई।
विज्ञापन
नदी में पानी कम था और युवती जहां गिरी थी, वह सूखी जगह थी। उसके मोबाइल से फोन करने पर कुछ समय बाद एक लड़का आया और खुद को घायल लड़की सोनिया उर्फ सोनू का भाई बताया।
वह खुड्डा अलीशेर चंडीगढ़ का रहने वाला है। उसे पुलिस ने पंचकूला अस्पताल पहुंचाया।