फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Attack on house of former sarpanch

पूर्व सरपंच के घर पर हमला, तोड़फोड़

Tue, 12 Aug 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 12 Aug 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
Attack on house of former sarpanch

शहर से सटे गांव जुझार नगर के पूर्व सरपंच के घर पर रविवार/सोमवार रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने कोठी की खिड़कियों और दरवाजों में लगे सारे शीशे ईंट और डंडों से तोड़ दिए।

विज्ञापन


दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की गई। जब हमला हुआ तो पूर्व सरपंच के घरवाले दूसरे घर में थे। जिससे जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। पूर्व सरपंच का आरोप है कि उन पर यह हमला मौजूदा सरपंच राजकुमार ने कराया है। उन्होंने इस संबंध में 181 हेल्पलाइन पर सरपंच के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। मौके पर पुलिस की पीसीआर पार्टी भी पहुंच गई। पुलिस ने सारी स्थिति का मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव के पूर्व सरपंच इकबाल सिंह ने बताया कि वह मकान नंबर 38 में रहते हैं। हमले में उनको ही निशाना बनाया गया था। लेकिन उनके रिश्तेदार सोहाना अस्पताल में भर्ती हैं। इस कारण वह मिलकर रविवार देर रात घर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकाली दल के हैं दोनों नेता, दबदबे की लड़ाई

Attack on house of former sarpanch

पूर्व सरपंच ने बताया ‌कि वह अपने दूसरे मकान पर ही रुक गए थे। उन्होंने बताया कि जब वह सुबह मकान में पहुंचे, तो मकान में तोडफोड़ हुई पड़ी थी। घर में ईंट एवं अन्य सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरपंच राजकुमार ही यह सब करवा रहा है।

इतना ही नहीं उनके एक जानकार बल्देव सिंह की रात को झोपड़ी को भी तोड़ दिया गया। यह झोपड़ी शामलाती जमीन पर पड़ी हुई थी। बल्देव ने इस बारे में पंचायत विभाग को वहां रहने के बदले किराया देने के लिए प्रार्थना पत्र दे रखा है, जो विचारधीन है। झोपड़ी बिना किसी आदेश के तोड़ी गई है।

सूत्रों की मानें तो पूर्व सरपंच एवं मौजूदा सरपंच दोनों ही अकाली दल के हैं। मौजूदा सरपंच इलाके में अपना दबदबा दिखाना चाहता है। इसके लिए वह इस तरह के पंगे लेता रहता है। परंतु इस मामले को निपटाने के लिए भी वह काफी प्रयास कर रहा है।

मौजूदा सरपंच ने अपना पक्ष रखा

Attack on house of former sarpanch

गांव के सरपंच राजकुमार ने पूर्व सरपंच द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरपंच चुनाव हार गए थे। इसके बाद से वह खुंदक में रहते हैं।

जानबूझ कर उन्हें परेशान करने की कोशिशें करते हैं। ताकि मैं पद से इस्तीफा दे दूं। इससे पहले भी उनके खिलाफ कई शिकायतें दे चुके हैं। जहां तक पिछले हमले की बात है, वह सेक्टर-68 में रहते हैं। हमला रात में हुआ था। उस समय वह अपने घर में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed