फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ATM Robbery Money Invested in Punjabi Movie, 4 Arrest with 1 Crore

एटीएम लूटकर फिल्मों में लगाए 1 करोड़

Thu, 09 Oct 2014 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर/अबोहर Updated Thu, 09 Oct 2014 01:45 PM IST
विज्ञापन
ATM Robbery Money Invested in Punjabi Movie, 4 Arrest with 1 Crore

पुलिस ने एटीएम का पैसा पंजाबी फिल्मों में पैसे लगाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन इनोवा गाड़ियां, 44 लाख नकद और पंजाबी फिल्म ‘किन्ना करदे हां प्यार’ की सीडी बरामद की है।

विज्ञापन


एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि 24 सितंबर को आईएसएस एसडीबी सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, मोहाली के सुपरवाइजर जसबीर सिंह ने थाना सिटी पुलिस से शिकायत की थी।
विज्ञापन


इसमें कहा था कि वह फाजिल्का, मलोट और श्री मुक्तसर साहिब में आईसीआईसीआई के साथ ही एसबीआई बैंक के एटीएम के सुपरवाइजर हैं।

उनकी कंपनी में जगसीर सिंह निवासी ढाणी सैन भक्त खुईखेड़ा, मुकेश कुमार निवासी खुईखेड़ा और गुरचरन सिंह निवासी खेमाखेड़ा लंबी फाजिल्का, कर्मचारी हैं। ये सभी आईसीआईसीआई, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रुपये लेकर एटीएम में डालने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम से चुराए थे 31 लाख, पूरा गिरोह था

ATM Robbery Money Invested in Punjabi Movie, 4 Arrest with 1 Crore

19 सितंबर को एटीएम से 31 लाख 53 हजार 800 रुपये निकाल लिए। इन तीनों के पास एटीएम के पासवर्ड और चाबियां हैं। एसएसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर थाना सिटी पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।

तीन अक्तूबर को शिकायतकर्ता के बयान पर रुपिंदर सिंह, पवित्र सिंह, कौम रामदसिया वासी बल्लमगढ़ लक्खेवाली को भी इसमें शामिल किया गया। इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई।

इस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी रुपिंदर सिंह, पवित्र सिंह, गुरचरन सिंह व मुकेश कुमार इनोवा गाड़ी लेकर मलोट रोड डेरा सच्चा सौदा के पास खड़े हैं। इस पर पुलिस ने दबिश देकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

चुराई गई रकम से फाइनेंस कराईं इनोवा

ATM Robbery Money Invested in Punjabi Movie, 4 Arrest with 1 Crore

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इनोवा गाड़ी से 43 लाख रुपये की नकदी ओर पंजाबी फिल्म ‘किना करदे हां प्यार’ की सीडी बरामद की। इसे पवित्र सिंह ने बनाया था। आरोपी मुकेश ने बताया कि एक सफेद रंग की गाड़ी उसके नाम पर है, जबकि एक अन्य इनोवा जगसीर सिंह के नाम पर है।

इन दोनों गाड़ियों को उन्होंने अपने दादा के घर रामकोट में छुपाया हुआ है। इस पर पुलिस ने दोनों गाड़ियों को बरामद कर लिया। आरोपियों ने कहा कि उन्होंने यह गाड़ियां एटीएम से निकाले गए आठ लाख रुपये फाइनेंस करवाई थीं।

उनके साथ ही गुरचरन ने भी गाड़ी खरीदी थी। पुलिस पूछताछ में गुरचरन ने बताया कि 19 सितंबर को गांव खुईखेड़ा से चोरी एक लाख रुपये उसने अपने मामा टहल सिंह के घर में छिपाए हुए हैं। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने इस रकम को बरामद कर लिया।

दूसरे राज्य भागने की फिराक में थे

ATM Robbery Money Invested in Punjabi Movie, 4 Arrest with 1 Crore

तीनों आरोपियों को 19 सितंबर को पता लगा कि कंपनी एटीएम की चेकिंग कर रही है। इस पर तीनों डर के मारे फरार हो गए। तीनों ने इसके बारे में रूपिंदर और पवित्र को भी बताया। सभी ने मिलकर योजना बनाई थी कि सीडी, एटीएम से चोरी किए गए रुपये लेकर वे किसी अन्य राज्य में चले जाएंगे।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में मुकेश कुमार और गुरचरन सिंह 12वीं पास हैं। रूपिंदर सिंह ने 10वीं के बाद कंप्यूटर इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया है। पवित्र सिंह ने एमपीएचडब्ल्यू का डिप्लोमा किया है।

दोगुने के लालच में फिल्मों में लगाए पैसे
मुकेश और गुरचरन ने बताया कि वह चार साल से कंपनी में कार्य कर रहे थे। जगसीर सिंह के पास फाजिल्का, मलोट और मुक्तसर साहिब के बैंकों से रुपये लेकर एटीएम में डालने की ड्यूटी थी। तीन साल पहले उनकी मुलाकात रूपिंदर सिंह, पवित्र सिंह से हुई थी।

एक दिन रूपिंदर सिंह और पवित्र सिंह ने जगसीर सिंह से कहा कि वह फिल्म ‘किनां करदे हां प्यार’ बना रहे हैं। यह फिल्म बनकर मार्केट में आ जाए, तो वे करोड़पति बन जाएंगे। इस पर मुकेश और साथियों ने रूपिंदर सिंह और पवित्र सिंह को पैसे देना शुरू कर दिया। उन्होंने एक करोड़ रुपये दिए। इसके बाद रुपिंदर ने उन्हें न तो रकम लौटाई और न ही लाभ दिया।

हास्य कलाकार भगवंत मान ने किया कटाक्ष

ATM Robbery Money Invested in Punjabi Movie, 4 Arrest with 1 Crore

प्रसिद्ध पंजाबी हास्य कलाकार व संगरूर के सांसद भगवंत मान ने कहा कि एटीएम से पैसे लूटकर पंजाबी फिल्म बनाने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसे लोग पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम कर रहे हैं। मान बुधवार को अबोहर पॉलीटेक्निक कॉलेज में पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे।

मान ने फाजिल्का पुलिस द्वारा काबू किए गए लूटपाट गिरोह के बारे में कहा कि पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पंजाबी मूवी के निर्माण में कम से कम चार करोड़ रुपये का खर्च आता है और कुछ लुटेरे किस्म के लोग लूटपाट का पैसा लगाकर फिल्म बनाने का प्रयास करते हैं और ऐसी फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं जिससे पूरा पंजाबी सिनेमा बदनाम होता है।

उन्होंने कहा कि फाजिल्का पुलिस द्वारा किए गए खुलासे पर भी एक पंजाबी फिल्म बन सकती है जिसका टाइटल हो ‘एटीएम जट्ट दा’। लुधियाना के जमालपुर फर्जी एनकाउंटर में मारे गए दो सगे भाइयों हरिंद्र व जतिंद्र सिंह के मामले पर बोलते हुए भगवंत मान ने कहा कि मैं एक सांसद के नाते इस पूरे मामले को संसद में उठाऊंगा और सड़क से लेकर संसद तक पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करूंगा।

उन्होंने मामले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि मंगलवार को भोग के अवसर पर शिअद का कोई भी प्रतिनिधि दोनों भाइयों को श्रद्धांजलि देने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed