फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Assam Police arrests AAP worker in ganja smuggling case

Punjab News: असम पुलिस ने पंजाब के आप कार्यकर्ता को पकड़ा, 850 किलो गांजा की तस्करी का आरोप

Fri, 16 Sep 2022 06:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Sep 2022 06:40 PM IST
सार

गांजा तस्करी मामले में असम पुलिस ने जसविंदर सिंह बब्बू को गिरफ्तार कर लिया है। जसविंदर सिंह उर्फ बब्बू पहले कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था और इस बार विधानसभा चुनाव में आप में शामिल हो गया था। इस समय जसविंदर पंजाब सरकार के एक मंत्री का काफी नजदीकी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Assam Police arrests AAP worker in ganja smuggling case
गांजा तस्करी में आप कार्यकर्ता गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जसविंदर सिंह उर्फ बब्बू गरीब को नशा तस्करी के मामले में असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर 850 किलो गांजा की तस्करी का आरोप है। जसविंदर बब्बू को गिरफ्तार कर असम की जेल में बंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सात जुलाई 2022 को असम के जिला कोकराझार के थाना गोसाईगोन की पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी की थी। इस नाकाबंदी के दौरान चेकपोस्ट श्रीरामपुरा पर एक ट्रक को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक से 850 किलो गांजा बरामद किया गया।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान कार्बी आंगलोंग निवासी रहमतुल्लाह खान और राजस्थान के रमेश कुमार के रूप में हुई है। कोकराझार के पुलिस अधीक्षक प्रतीक थुबे के अनुसार श्रीरामपुर में एक नाका पर जांच के दौरान एक ट्रक से लगभग 850 किलो गांजा बरामद हुआ था। ट्रक कथित तौर पर कार्बी आंगलोंग से हाजीपुर जा रहा था। मौके से भागने की कोशिश करने पर पुलिस को आरोपियों पर फायरिंग करनी पड़ी। आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें बारपेटा के फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


गांजे की कीमत 85 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। इसके बाद पुलिस पूछताछ में राजा सिंह निवासी बटाला और जसविंदर सिंह बब्बू निवासी सुल्तानविंड रोड अमृतसर का नाम सामने आया। अब असम पुलिस ने जसविंदर सिंह बब्बू को गिरफ्तार कर लिया है। जसविंदर सिंह उर्फ बब्बू पहले कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता था और इस बार विधानसभा चुनाव में आप में शामिल हो गया था। इस समय जसविंदर पंजाब सरकार के एक मंत्री का काफी नजदीकी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed