फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   asi of crime branch commit suicides

क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई ने की खुदकुशी

Mon, 06 Apr 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 06 Apr 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
asi of crime branch commit suicides

स्टेट क्राइम ब्रांच की रोहतक शाखा में तैनात एएसआई ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पूरा परिवार रिश्तेदारी में किसी की मौत पर शोक जताने गया था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि एएसआई कई दिनों से कमर में दर्द के चलते परेशान था।

विज्ञापन


जांच टीम ने बंद कमरे में काफी देर तक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। संदीप अपने पीछे पत्नी व बेटे को छोड़ गया है। संदीप का बेटा रोहतक के ही एक कॉलेज में बीटेक सेकेंड ईयर का छात्र है।
विज्ञापन


मूल रूप से नांदल गांव निवासी संदीप कुमार स्टेट क्राइम ब्रांच की सेक्टर-4 स्थित शाखा में कार्यरत था। वह पिछले कई साल से आजादगढ़ स्थित उत्तम नगर में परिवार के साथ रहता था। रविवार को उसकी पत्नी दर्शन और बेटा सर्वेश नांदल रिश्तेदार की मृत्यु पर शोक जताने गए थे और वह घर में अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 4 बजे जब दर्शन और सर्वेश लौटे तो देखा कि सारे दरवाजे खुले पड़े हैं। भीतर कमरे में घुसे तो संदीप का शव पंखे पर लटका मिला। चीख पुकार सुन मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बस स्टैंड चौकी प्रभारी एसआई प्रमोद, थाना अर्बन स्टेट एसएचओ मनजीत, एसपी शशांक आनंद, एएसपी हिमांशु गर्ग मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को भी बुलाया गया।


मानसिक तनाव में रहता था एएसआई
एसएचओ मनजीत ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एएसआई संदीप काफी समय से कमर दर्द से परेशान था। दर्द को लेकर वह काफी समय से मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा था। इसी के कारण उसने मौत को गले लगा लिया। मृतक के बड़े भाई और बेटे के बयान पर फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed