{"_id":"62bfedc4b31a1a5b0f1ad212","slug":"artisan-steals-gold-from-jewelers-shop-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ज्वैलर्स की दुकान से कारीगर ने तीन तोला सोना किया चोरी, पुलिस ने मामला किया दर्ज, आरोपी की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar News: ज्वैलर्स की दुकान से कारीगर ने तीन तोला सोना किया चोरी, पुलिस ने मामला किया दर्ज, आरोपी की तलाश
Sat, 02 Jul 2022 12:36 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:36 PM IST
सार
थाना प्रभारी एसआई कृष्ण कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर आलम मलिक के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर जांच आरंभ कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार शहर के खचानचियान बाजार में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान पर काम करने वाला कारीगर अलसुबह करीब तीन तोला सोना चोरी कर फरार हो गया। इस संबंध में दुकानदार निर्मल माझी ने सिटी थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पश्चिम बंगाल के रहने वाले आलम मलिक के खिलाफ केस दर्जकर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में मूलरूप से पश्चिम बंगाल और हाल निवासी चांद मार्केट खचानचियान बाजार निवासी का कहना है कि निर्मल बंगाली के नाम से ज्वैलर्स की दुकान है। शुक्रवार सुबह चार बजकर 39 मिनट पर दुकान पर काम करने वाला कारीगर आलम मलिक दुकान के अदंर रखा करीब तीन तोला सोना चोरी कर ले गया। सुबह घटना का पता चला। इस संबंध में शहर थाना में शिकायत दी। थाना प्रभारी एसआई कृष्ण कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर आलम मलिक के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर जांच आरंभ कर दी है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन