फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arson on finance minister's mansion: accused jail

वित्तमंत्री की कोठी में आगजनी के पांचों आरोपियों को जेल

Sat, 16 Apr 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Apr 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
arson on finance minister's mansion: accused jail
कैप्टन अभिमन्यु के घर पर आगजनी का आरोपी - फोटो : amar ujala

रोहतक में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को एसआईटी ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी राहुल का दोबारा रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने पुलिस की अर्जी खारिज करते हुए राहुल को भी न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 
एसआईटी ने मामले में पकड़े गए किलोई निवासी सुमित, दीपक, राहुल और मोहित सहित एक अन्य को कोर्ट में पेश किया। सभी आरोपी अलग अलग रिमांड अवधि पर थे। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से कई संदिग्धों की भी पहचान करवाई गई।
विज्ञापन


अभी बहुअकबरपुर गांव निवासी नरेंद्र बल्हारा 7 दिन के पुलिस रिमांड पर है। बता दें कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव में वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की सेक्टर 14 स्थित कोठी को जला दिया गया था। जिसमें 40 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच के लिए डीएसपी सिद्धार्थ ढांडा के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई। अभी तक कुल 18 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed