फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arrested Fugitive smuggler In Patiala Of Punjab

पटियाला में भगोड़ा तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख की नकदी, सोना और हेरोइन भी बरामद

Fri, 19 Jul 2019 02:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Jul 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
Arrested Fugitive smuggler In Patiala Of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली से हेरोइन लाकर पटियाला और संगरूर में सप्लाई करने वाले भगोड़े तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 10 लाख की नकदी, सोना और हेरोइन बरामद किए गए हैं। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने गुरुवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि इस कार्रवाई से पटियाला पुलिस ने तस्करों को नशे का काला कारोबार तुरंत बंद करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


सिद्धू ने बताया कि एसपी (जांच) हरमीत सिंह हुंदल, डीएसपी (मेजर क्राइम) जसप्रीत सिंह के नेतृत्व में सीआईए पटियाला के प्रभारी इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह की टीम ने नवजोत सिंह नन्नू निवासी बाजीगर बस्ती धूरी को 16 जुलाई को गिरफ्तार करके 100 ग्राम हेरोइन, 1030 एएनएक्स -05 नशीली गोलियां, सवा तीन लाख रुपये की नकदी और 10 ग्राम सोने के गहने बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा इससे बरामद हुई एक डायरी से अन्य नशा तस्करों और नशा खरीदने वालों के विवरण भी मिले हैं। यह नशा तस्कर दिल्ली स्थित नशा सप्लायर अफ्रीकी मूल के निवासी से लाई हेरोइन का संगरूर और पटियाला जिलों में मुख्य रूप से सप्लाई करता था। उसका 22 जुलाई तक पुलिस रिमांड ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्कर व उसके पारिवारिक सदस्यों के चंडीगढ़ समेत अन्य 13 बैंक खाते सील  
उन्होंने बताया कि 2011 से नशा तस्करी के काले कारोबार में लगे 9वीं पास 29 साल के इस नशा तस्कर पर पांच मामले दर्ज हैं। इसके पास न ही कोई आमदनी का अन्य साधन और न ही पैन कार्ड था। उसके और उसकी पत्नी सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों के धूरी, नाभा, पटियाला, गांव कल्याण और चंडीगढ़ के विभिन्न 13 बैंक खातों से लाखों की नकदी मिली है।

इन खातों को सील करवा दिया गया है। उसके पास से 30 लाख की कीमत वाले एक प्लाट के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। इसकी एक करोड़ रुपये से अधिक की सारी चल और अचल जायदाद, स्विफ्ट कार को जब्त करके सरकार के खजाने में जमा करवाया जाएगा।

एक बैंक लॉकर भी मिला, कोर्ट की मंजूरी पर खोला जाएगा  
उन्होंने बताया कि आरोपी की पत्नी सीमा उसके गिरफ्तार होने बाद अपने खातों में पड़े 60.75 लाख रुपये और एफडी तुड़वाकर निकलवाने की ताक में थी लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बैंक खाते सील किए। इसका एक बैंक लॉकर भी मिला है जिसे अदालती मंजूरी के बाद खुलवाया जाएगा। उसकी पत्नी को भी इस केस में नामजद किया जाएगा।

सिद्धू ने बताया कि नवजोत सिंह नन्नू के खिलाफ थाना बख्शीवाला में मामला दर्ज किया गया है। उसे स्पेशल नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार करते समय उसके पास से एक मोटर साइकिल भी बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि दिल्ली स्थित जिस विदेशी मुख्य सप्लायर से यह हेरोइन लाता था उसे गिरफ्त में लेने के लिए पुलिस मुख्यालय से संपर्क साधा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed