फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Army major beaten up by two people in Firozpur of Punjab

Firozpur: परिवार संग मिठाई लेकर लौट रहे सेना के मेजर पर हमला, दो लोगों ने बुरी तरह से पीटा, अस्पताल में भर्ती

Wed, 07 Jun 2023 05:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Jun 2023 05:30 PM IST
सार

आरोपियों की पहचान दलजीत सिंह व दीपक कुमार निवासी गांव डोड, सादिक जिला फरीदकोट के तौर पर हुई है। थाना कैंट पुलिस ने मेजर के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
Army major beaten up by two people in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में सेना की 52 आर्म्ड रेजीमेंट के मेजर को दो लोगों ने बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में मेजर को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। मेजर परिवार संग बाजार से मिठाई खरीदकर घर लौट रहा था। तभी उस पर हमला बोला गया। थाना कैंट पुलिस ने बुधवार दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित मेजर पंकज बलोरिया निवासी डी/75, झोक रोड कैंट फिरोजपुर ने पुलिस को बताया कि वह सेना की 52 आर्म्ड रेजीमेंट में बतौर मेजर कार्यरत हैं। अपने परिवार संग छावनी के जीटी रोड स्थित एक दुकान पर मिठाई खरीदने परिवार के साथ गए थे।
विज्ञापन


कार बाहर खड़ी कर परिवार समेत अंदर चले गए। जब मिठाई खरीदकर कार के पास लौटे तो उनकी कार के पीछे बाइक की तीन पेट्रोल वाली टंकी रखी थी। उक्त टंकी को साइड में कर कार निकालने लगे कि दो लोगों ने उस पर हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जख्मी हालत में मेजर को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। आरोपियों की पहचान दलजीत सिंह व दीपक कुमार निवासी गांव डोड, सादिक जिला फरीदकोट के तौर पर हुई है। थाना कैंट पुलिस ने मेजर के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed