फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegations of molestation on actor by actress

अभिनेता ने शराब के नशे में अभिनेत्री का हाथ पकड़ा, गालियां निकालीं

Fri, 09 Dec 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 09 Dec 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
Allegations of molestation on actor by actress
यौन उत्पीड़न - फोटो : Demo Pic

रियल जिंदगी में शराब के नशे में फिल्म की हीरोइन का हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचना अभिनेता को भारी पड़ गया। अभिनेत्री पुलिस के पास पहुंच गई। अभिनेत्री ने एसएसपी विंडो पर एक्टर दीप सिद्धू उर्फ संदीप सिद्वू व उसके साथियों गगनदीप सिंह, बवनदीप सिंह, नवदीप, शुभदीप संधू के खिलाफ शिकायत दी है। 

विज्ञापन


पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री ने हीरो दीप सिद्वू पर सेक्टर-28 में एक पार्टी के दौरान गाली गलौज व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच सेक्टर-26 पुलिस कर रही है। 
विज्ञापन


फिल्म अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि हीरो दीप सिद्वू के साथ वह पंजाबी फिल्म कर रही हैं, लेकिन फिल्म पूरी होने के बाद दीप सिद्वू उनके मेअकप आर्टिस्ट को उनके पैसे नहीं दे रहे थे। इसी दौरान दीप सिद्वू ने 27 नवंबर की शाम को पार्टी रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शराब के नशे में छड़छाड़ का आरोप

Allegations of molestation on actor by actress
पु‌लिस - फोटो : file photo

पार्टी सेक्टर-28 में एक निजी कोठी पर रखी गई थी। पार्टी के दौरान जब उन्होंने पैसे देने के संबंध में सिद्वू से पूछा तो शराब के नशे में उसने उसका हाथ पकड़ा और अपनी तरफ खींच लिया, जब उसने इसका विरोध किया तो दीप सिद्वू ने उसे गाली देनी शुरू कर दी। 

उसके साथ उसके दोस्तों ने भी उसके साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की पीसीआर जिप्सी मौके पर पहुंची। तब जाकर मामला शांत हुआ।

 इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस मुख्यालय में पब्लिक विंडो पर दे दी। जहां से शिकायत सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में पहुंच गई है। सेक्टर-26 थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि अभिनेत्री की शिकायत उनके पास आई है। पुलिस जल्द ही दोनों पक्षों को बुलाकर थाने में बयान दर्ज करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed