फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Allegation of Misdeed on Head constable in Punjab

हेड कांस्टेबल पर रात 12 बजे घर से लाकर पुलिस चौकी पर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

Tue, 05 Jan 2021 12:43 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Jan 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Allegation of Misdeed on Head constable in Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

मारपीट के मामले में चौकी मुंडियां कलां में शिकायत देने आई एक महिला से पुलिसवाले ने दुष्कर्म किया। यह वारदात आरोपी ने कहीं और नहीं बल्कि चौकी में ही की थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारी के पास दी है। एक माह चली जांच के बाद थाना जमालपुर की पुलिस ने मुंडिया खुर्द के टिब्बा कालोनी में रहने वाली एक महिला, उसकी बेटी, बेटा व सहेली और पुलिस चौकी मुंडियां कलां में तैनात हेड कांस्टेबल राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक वह अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। उसके पति का एक दोस्त है। दोस्त की रिश्तेदार एक महिला है। महिला ने उस पर आरोप लगाया था कि उसके रिश्तेदार के उससे संबंध हैं। तीन दिसंबर 2020 को पीड़िता का पति बाहर गया हुआ था। इसी दौरान रंजिश में आरोपी महिला, उसकी बेटी, उसका बेटा और सहेली उनके घर पर आ गए और बालों से घसीटकर पीटा। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोग आए तो आरोपी वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। चार दिसंबर को वह चौकी मुंडियां में इसकी शिकायत देने पति के साथ गई तो चौकी इंचार्ज और आरोपी हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने कोई बात नहीं सुनी और धमकी देकर भगा दिया। कार्रवाई न होने पर वह अगले दिन मकान खाली करने के लिए सामान पैक करने लगे तो पति का दोस्त भी मदद के लिए आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात करीब साढ़े 12 बजे आरोपी हेड कांस्टेबल राकेश एक मुलाजिम के साथ घर आ धमका और उसे व उसके पति के दोस्त को जबरन पुलिस चौकी ले आया। जहां आरोपी राकेश ने उसे बुरी तरह पीटा और पुलिस चौकी की छत पर ले गया और कहा कि यहां महिला पुलिसकर्मी पूछताछ करेगी। जबकि छत पर कोई नहीं था। यहां आरोपी राकेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। 


अगर कुछ बताएगी तो पति व उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया जाएगा। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से की। जांच अधिकारी एएसआई जतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार इस समय पुलिस लाइन में है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed