फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   akali leader beat woman in amritsar, punjab news

दंबगों ने महिला को पीटा; थाने गई तो पुलिसवाले बोले- थप्पड़ ही मारा है, इज्जत तो नहीं लूटी

Sun, 26 Mar 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 26 Mar 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
akali leader beat woman in amritsar, punjab news
दंबगों ने महिला को पीटा - फोटो : Demo Pic
मामूली सी बात पर अकाली नेता ने महिला की पिटाई कर दी। जब वह थाने गई तो पुलिसवाले बोले- थप्पड़ तो ही मारा है, इज्जत तो नहीं लूटी। इतना हल्ला क्यों मचा रही हो? मामला पंजाब के अमृतसर का है, जहां सत्ता बदल गई है लेकिन पुलिस का रवैया अभी वैसे ही है जैसे पिछले दस सालों में था।
विज्ञापन


बात कर रहे हैं शहर के मोहकमपुरा थाने की। शुक्रवार देर शाम थाने के अधीन आते न्यू राजेश नगर निवासी आशा देवी को मुहल्ले के अकाली समर्थक नेता के परिवार ने मामूली बात पर जहां पिटाई की वहीं पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बजाए पीड़ित महिला से यह कहा कि थप्पड़ तो ही मारा है, इज्जत तो नहीं लूटी। इतना हल्ला क्यों मचा रही हो। बात जब मीडिया तक पहुंची तो आनन-फानन में पुलिस ने तीन आरोपियों में एक को पकड़ कर हवालात में डाल दिया जबकि बाकी दो आरोपी पीड़ित परिवार की बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस का दावा है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। इसके पहले पुलिस पीड़ित महिला पर दबाव बना रही थी कि वो मामला रफा-दफा कर ले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बोली- मामला रफा-दफा कर लो

akali leader beat woman in amritsar, punjab news
Demo Pic - फोटो : File Photo
मामला कुछ यू हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले गुलाब चन्द्र मिश्रा का परिवार पिछले बीस सालों से बटाला रोड गली नंबर दो, मकान नंबर 922 में रह रहा है। गुलाब चन्द्र की पत्नी आशा देवी शुक्रवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर बैठी थी। इसी बीच मुहल्ले के रहने वाले हनी पुत्र मलकीत सिंह तेज रफ्तार से कार चलाते हुए गली से निकला। आशा देवी कार के चपेट में आते-आते बची।

जब आशा देवी ने हनी के परिवार वालों को उसकी शिकायत की तो हनी और उसके भाई अमन व पिता मलकीत सिंह ने आशा देवी की पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान आशा देवी के कान का परदा फट गया। आशा देवी जब थाने पहुंची तो ड्यूटी अफसर दीदार सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि इतना हल्ला मचाने की जरूरत नही है, झगड़ा ही हुआ है इज्जत तो नहीं लूटी। बात जब बढ़ी तो पुलिस ने सिविल अस्पताल में आशा देवी का मेडिकल करवाया और आरोपियों के खिलाफ केवल शिकायत दर्ज की। 

अमर उजाला को आशा देवी ने बताया कि आरोपी दबंग हैं। इलाके में उनकी दहशत है। राह चलते किसी से भी छेड़खानी करना व मारपीट करना उनकी फितरत है। जब वो थाने गई तो मौके पर पुलिस अधिकारी भी आरोपियों का पक्ष ले रहा था। आरोपी इतने दबंग हैं कि वो सरेआम उनकी बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहे हैं। यही नहीं उनके पति की हत्या करने की भी धमकी दी है। 

उधर, थाना प्रभारी विजय कुमार कहते हैं कि तीनों आरोपियों में एक आरोपी हनी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी फरार हैं। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

पंजाब छोड़ दो या शिकायत वापस लो

akali leader beat woman in amritsar, punjab news
पुलिस न्याय करे, वर्ना नौकरी जाएगी : सांसद
जिले के सांसद गुरजीत सिंह औंजला कहते हैं कि पुलिस न्याय करे वर्ना नौकरी जाना तय है। उन्होंने इस बाबत पुलिस कमिश्नर से तुरंत हस्तक्षेप करने को कहा है। 

यूपीकेपी न्याय के लिए करेगी संघर्ष : गोस्वामी
उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद (यूपीकेपी) के प्रवक्ता राम भवन गोस्वामी ने कहा है कि अगर आरोपियों को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार न किया तो पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व जिले के सांसद गुरजीत सिंह औंजला को पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।  

पंजाब छोड़ दो या शिकायत वापस लो
इस मामले में दबंगों ने जहां पीड़ित परिवार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर पंजाब में रहना है तो पुलिस में दी शिकायत वापस ले लो वर्ना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। इस धमकी के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। वहीं दबंग परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed