फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   again firing in marriage at sonipat, boy killed

शादी समारोह में फिर चली गोली, युवक की गर्दन में लगी, दम तोड़ा

Mon, 12 Dec 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Mon, 12 Dec 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
again firing in marriage at sonipat, boy killed
शादी में फायरिंग
बठिंडा में शादी समारोह में डांसर की मौत का मामला अभी शांत नहीं पड़ा कि फिर शादी समारोह में गोली चल गई। युवक की मौत हो गई। हादसा, सोनीपत जिले के गांव सलीमसर माजरा में रविवार देर शाम सगाई समारोह में हुई।
विज्ञापन


डीजे पर नाचने के के दौरान गोली चलने से एक युवक गंभीर घायल हो गया, उसे तत्काल बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद समारोह का रंग फीका पड़ गया।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि देर शाम सूचना मिली कि राई गांव से बेटी की सगाई करने के लिए एक परिवार रविवार को सलीमसर माजरा आया था। इस परिवार में राई गांव निवासी मनोज भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे पर डांस के दौरान की गई फायरिंग

again firing in marriage at sonipat, boy killed
Firing
समारोह के दौरान डीजे पर कुछ युवक डांस कर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने हवाई फायर कर दिया। गोली मनोज की जांघ में जा लगी। गोली लगने से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

खुशियों की जगह खामोशी छा गई। मनोज को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। फिलहाल इस संबंध में किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है।

इससे पहले गत माह करनाल में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग में एक महिला की मौत हो गई थी। इस मामले में साध्वी देवा ठाकुर और उसके साथी नामजद हैं और फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed