फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After four marriages, woman claiming to be virgin married soldier in Firozpur

धोखेबाज दुल्हन: खुद को कुंवारी बता रचा ली फौजी संग शादी, कई महंगे तोहफे ले लिए... बाद में सामने आ गया सच

Mon, 18 Dec 2023 12:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Dec 2023 12:12 PM IST
सार

कर्णदीप का आरोप है कि उसने हरमनदीप को काफी कीमती और घरेलू सामान खरीद कर दिया था। छुट्टी पर जब वह महिला से मिलने आया तो उसने गुरदेव कौर से अपनी मां के तौर पर मुलाकात करवाई। सोनिया से बतौर मासी की बेटी व तरनजीत सिंह को भाई के तौर पर मिलाया था।

विज्ञापन
After four marriages, woman claiming to be virgin married soldier in Firozpur
धोखेबाज दुल्हन। - फोटो : iStock

विस्तार

चार शादियां रचाने के बाद खुद को कुंवारी बता एक महिला ने 25 सिख रेजिमेंट में तैनात एक फौजी संग शादी कर ली। शादी से पहले और बाद में आरोपी महिला ने फौजी से कई कीमती तोहफे लिए हैं। फौजी को चार शादियों की भनक लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने रविवार पीड़ित फौजी के बयान पर आरोपी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीड़ित फौजी कर्णदीप सिंह निवासी गांव रूकना बेगू जिला फिरोजपुर ने पुलिस को बताया कि वह 25 सिख रेजिमेंट बठिंडा में कार्यरत है। सोशल मीडिया पर उसकी हरमनदीप कौर से जान पहचान हुई। महिला ने खुद को मलेशिया की रहने वाली बताया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शर्मनाक: घर आए जीजा ने किया दुष्कर्म, लड़की का आरोप-पिता ने सब कुछ देखा लेकिन....
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्णदीप का आरोप है कि उसने हरमनदीप को काफी कीमती और घरेलू सामान खरीद कर दिया था। छुट्टी पर जब वह महिला से मिलने आया तो उसने गुरदेव कौर से अपनी मां के तौर पर मुलाकात करवाई। सोनिया से बतौर मासी की बेटी व तरनजीत सिंह को भाई के तौर पर मिलाया था। एक और रिश्तेदार संदीप कौर से भी मिलाया। सभी ने हरमनदीप कौर को कुंवारी बताया। कर्णदीप ने बताया कि उसने हरमनदीप कौर के साथ गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहब चुंगी नंबर आठ प्रताप नगर फरीदकोट रोड में शादी की थी।

शादी के बाद उसे पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है। हरमनदीप कौर पहले से ही चार शादियां कर चुकी है और किसी से भी तलाक नहीं हुआ है। उससे हरमनदीप कौर ने काफी धनराशि भी वसूली है। पुलिस ने फौजी कर्णदीप सिंह के बयान पर हरमनदीप कौर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed