फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   actress rape case, allagation on punjabi singer jelly

एक्ट्रेस से रेप मामले में पंजाब सिंगर जैली भगौड़ा करार

Sun, 06 Sep 2015 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 06 Sep 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
actress rape case, allagation on punjabi singer jelly

पंजाबी मॉडल व एक्ट्रेस से रेप, ब्लैक मेल और अपहरण के मामले में पंजाबी पॉप सिंगर जरनैल सिंह उर्फ जैली की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। मामला दर्ज होने के करीब 11 महीने बाद जिला अदालत ने आरोपी को पीओ (भगोड़ा) घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


यह फैसला चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शिव मोहन गर्ग की अदालत ने सुनाया है। साथ ही पुलिस को आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह मामला अक्तूबर 2014 में सामने आया था। महिला मॉडल ने आरोप लगाया था कि उसने पंजाबी गायकी सीखने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


इस दौरान उसकी मुलाकात पंजाबी सिंगर जरनैल सिंह उर्फ जैली से हुई। जैली ने उसे विश्वास दिलाया था कि वह उसे गाने की शिक्षा दे देगा। उसने उसे गाना सिखाना शुरू कर दिया। इसी बीच एक दिन वह उसे बहाने से सेक्टर-57 के फ्लैट में ले गया। जहां पर पहले से ही उसके साथी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने उसे कोल ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसके साथ गैंग रेप किया था। जैली ने उसकी वीडियो भी तैयार कर लिया था। साथ ही उसे धमकी दी थी कि किसी को इस बारे में बताया तो उसकी वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे। वहीं, वारदात के बाद मारपीट कर एक अज्ञात स्थान पर छोड़ गए थे। मॉडल ने फिर अपने एक जानकार को बुलाया। जिसने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था।

पुलिस की ढील से आरोपी भाग गया विदेश
आरोपी व उसके साथियों पर फेज-1 थाने में पर्चा दर्ज हुआ था। लेकिन, पुलिस के ढीले रवैये के चलते आरोपी काफी समय तक राज्य में रहा। उसने पंजाब व हरियाणा में कई शो भी किए। इसी बीच पता चला था कि वह कनाडा स्थित सरी भाग गया। वहां पर बैसाखी मेला नाम से उसका शो बुक था। इसमें कई अन्य सिंगरों को भी प्रस्तुति देनी थी। जब आरोपी के वहां जाने का मामला सामने आया तो इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया था।


चंडीगढ़ कोर्ट में नहीं हो रहा पेश
पता चला है कि चंडीगढ़ की अदालत में भी आरोपी पर केस चल रहा है। इस केस में काफी समय से आरोपी पेश नहीं हो रहा है। ऐसे में वहां की अदालत भी उसे पीओ घोषित कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed