{"_id":"62b163c8a04f075d974e4c58","slug":"acid-attack-on-woman-in-kapurthala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Acid attack in Kapurthala: दुकान में विवाहिता पर व्यक्ति ने फेंका तेजाब, निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Acid attack in Kapurthala: दुकान में विवाहिता पर व्यक्ति ने फेंका तेजाब, निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
Tue, 21 Jun 2022 11:54 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:54 AM IST
सार
एसएचओ के अनुसार एसिड अटैक के पीछे का कारण पीड़िता के बयान कलमबद्ध किए जाने के बाद ही लगेगा। उससे पहले कुछ भी कहना मुनासिब नहीं होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से महिला के बयान लिए जा रहे हैं, इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के गांव में बुटीक चलाने वाली विवाहिता पर सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने तेजाब डाल दिया। इस एसिड अटैक में महिला झुलस गई, जिसे गांव के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना सुभानपुर की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना सुभानपुर के एसएचओ एसआई हरजीत सिंह के अनुसार गांव में एक 40-42 वर्षीय महिला बुटीक चलाती है। रोजाना की तरह सोमवार की सुबह वह अपने बुटीक पर पहुंची तो करीब 10 बजे 50 वर्षीय व्यक्ति अविनाश कुमार (जालंधर) ने उसकी दुकान पर आकर महिला पर तेजाब डाल दिया। जिससे वह झुलस गई।
विज्ञापन
आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया, जबकि झुलसी महिला को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। थाना सुभानपुर के एसएचओ हरजीत सिंह पहले कार्रवाई करने को लेकर थाना सीमा क्षेत्र में उलझे रहे, क्योंकि गांव का आधा हिस्सा थाना करतारपुर (जालंधर) और आधा हिस्सा थाना सुभानपुर (कपूरथला) के तहत आता है।
विज्ञापन
आखिरकार जिस जगह पर घटना हुई, वह क्षेत्र थाना सुभानपुर के अधीन आता है, जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई शुरू की। एसएचओ के अनुसार एसिड अटैक के पीछे का कारण पीड़िता के बयान कलमबद्ध किए जाने के बाद ही लगेगा। उससे पहले कुछ भी कहना मुनासिब नहीं होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से महिला के बयान लिए जा रहे हैं, इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।