फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   acid attack on wife and daughter, serious injured

मामूली अनबन में पत्नी और बेटी पर फेंका तेजाब, झुलसे

Sun, 03 May 2015 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sun, 03 May 2015 07:56 AM IST
विज्ञापन
acid attack on wife and daughter, serious injured

तीन बेटियों के पिता ने अपनी पत्नी और बेटी पर तेजाब फेंक दिया। मां और बेटी दोनों गंभीर रूप से झुलस गई। मामला हरियाणा के रोहतक के कमला नगर कॉलोनी में शुक्रवार देर रात की है।

विज्ञापन


तीन बेटियों के पिता ने अपनी पत्नी और एक बेटी पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से पत्नी सिर से लेकर कमर तक झुलस गई है। वहीं, बेटी भी 30 प्रतिशत तक झुलस गई है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी में अक्सर अनबन रहती थी और दोनों एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रहते थे।
विज्ञापन


बीचबचाव करने आई पड़ोसी महिला भी तेजाब के छींटे पड़े हैं। पीड़ितों को पीजीआई के बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में दाखिल कराया गया है। बाल-बाल बची दो अन्य बेटियों को आश्रम में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गांव बाकी सिंघई निवासी विश्वजीत पेंटर है। करीब 6 माह पहले वह अपनी पत्नी साधना और अपनी तीन बेटियों को लेकर रोहतक में रहने आ गया। दोनों के बीच अनबन रहने लगी तो वह पत्नी को वापस गांव छोड़ आया। झुलसी साधना ने बताया कि 28 अप्रैल को वह बेटियों को लेकर वापस रोहतक आ गई, लेकिन उसके पति ने साथ रखने से मना कर दिया।

एक ही मकान में ले लिया दूसरा कमरा: साधना ने बताया कि जब विश्वजीत ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया तो उसने उसी घर में एक अन्य कमरा किराए पर ले लिया। आरोप लगाया कि उसका पति जानबूझ कर उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता। एक महिला ने मेरे पति को फांस रखा है।

पहले झगड़ा, फिर फेंका तेजाब

acid attack on wife and daughter, serious injured

साधना ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह अपने कमरे में थी। विश्वजीत आया और झगड़ा शुरू कर दिया। विरोध किया तो उसके पति ने एकदम से उस पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह और उसकी बेटी भोली (7) झुलस गई।

इसी बीच शोर सुनकर पड़ोसी किराएदार सुषमा बीचबचाव करने आई तो उसके हाथों पर भी तेजाब के छींटे जा गिरे। आरोप लगाया कि मेरा एक देवर है, जो मेरे पति को भड़काता रहता है। पति के हमले के दौरान वहीं पर मौजूद दोनों छोटी बेटियां किसी तरह बच गईं।

हरिओम सेवा दल कर रहा देखभाल: दोनों मरीजों की देखरेख कर रहे हरिओम सेवा दल के पीजीआई प्रभारी जगदीश अलावादी ने बताया कि साधना के घर में कोई नहीं है। उसका कोई परिजन भी नहीं है। इसलिए उसकी देखभाल आश्रम की स्वयंसेविकाएं कर रही हैं। उसकी दो बेटियों तन्नु व शिवानी को आश्रम में रहने के लिए भिजवा दिया गया है, ताकी वे संक्रमण से बच सकें।
 
प्रवीण कुमार, एसएचओ, थाना शिवाजी कॉलोनी, रोहतक ने बताया कि कमला नगर में किराए पर रह रही महिला साधना व उसकी बेटी पर उसके पति द्वारा कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का मामला आया था। साधना के बयान पर उसके पति विश्वजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed