{"_id":"5bfd8e63bdec2241505b941b","slug":"acid-attack-on-the-young-woman-in-khanna-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इंकार करने पर युवती से किया दुष्कर्म, निचले हिस्से पर फेंका तेजाब, आरोपी भी झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से इंकार करने पर युवती से किया दुष्कर्म, निचले हिस्से पर फेंका तेजाब, आरोपी भी झुलसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खन्ना (पंजाब)
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से इंकार करने पर युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। युवती से मिलने के लिए युवक पहले घर गयाऔर वहीं पर शादी की बात की। हालांकि ने इससे इंकार कर दिया। इंकार करने पर उसने युवती से दुष्कर्म किया और फिर शरीर के निचले हिस्से पर तेजाब फेंक दिया। वहीं इस झड़प में तेजाब की बोतल युवक पर भी पलट गई। मामला पंजाब के खन्ना का है। दोनों को खन्ना सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से युवक को पटियाला और युवती को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सिटी-1 पुलिस ने युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि पढ़ाई पूरी कर वह घर पर ही रहती है। मंगलवार को उसकी मां किसी काम के सिलसिले में बाहर गई थी। इसी दौरान उनकी पहचान वाले साहिल खान ने उससे जरूरी बात के लिए मिलने को कहा। करीब 11 बजे सुबह वह घर आ गया। इसके बाद साहिल उससे शादी की बात कहने लगा।
विज्ञापन
मना करने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे पानी लेने रसोई में भेज दिया। जब वह रसोई में से पानी लेकर पहुंची तो साहिल खान ने उसके शरीर के निचले हिस्से पर तेजाब डाल दिया। उसने साहिल को धक्का दिया। साहिल नीचे गिर गया और उसकी बोतल का तेजाब उसके ऊपर भी गिर गया। इसी बीच वह उसे धमकियां देने लगा कि वह किसी के साथ उसकी शादी नहीं होने देगा और उसकी सभी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर उसे बदनाम कर देगा।
विज्ञापन
इसी बीच युवती ने फोन पर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। युवती को खन्ना सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि हालत बिगड़ती देख डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। घायल युवक को पटियाला रेफर कर दिया गया है।