फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   acid attack on man in amritsar

शख्स के चेहरे पर फेंका तेजाब, वजह बनी पत्नी, कसूर सिर्फ इतना सा था

Thu, 28 Dec 2017 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Thu, 28 Dec 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
acid attack on man in amritsar
चेहरे पर फेंका तेजाब
एक शख्स ने दूसरे शख्स के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं ऐसा किए जाने का कारण बनी पीड़ित की पत्नी।
विज्ञापन


घटना पंजाब के अमृतसर की है। राघव राम नामक व्यक्ति पर मंगलवार रात प्रोफेसर कालोनी निवासी कालिया पंडित ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब गिरने के कारण पीड़ित की आंखों को नुकसान पहुंचा है, जिससे उन्हें धुंधला दिखाई दे रहा है। उन्हें जीएनडीएच के सर्जिकल वार्ड दो भर्ती कराया गया है।

राघव राम का आरोप है कि आरोपी बार-बार उन्हें उनकी पत्नी के अपहरण की धमकी दे रहा था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करने की बजाय पीड़ित पक्ष के कुछ लोगों को ही हिरासत में ले लिया है। अमृतसर के प्रोफेसर कालोनी के रहने वाले राघव राम ने बताया कि वह गोंडा के रहने वाले वाले हैं।
विज्ञापन

पत्नी को भेजने का दबाव बना रहा था

acid attack on man in amritsar
Gang-rape
पीड़ित ने बताया कि आरोपी कालिया पंडित कई दिन से उन्हें धमकाकर उनकी पत्नी को उसके पास भेजने का दबाव बना रहा था। मंगलवार रात साढ़े नौ बजे वह फिर आकर अपहरण की धमकी देने लगा। उसने यह भी कहा कि तुम यूपी लौट जाओ।

जब उन्होंने इसका विरोध किया और पुलिस में जाने की बात कही तो आरोपी ने उनपर तेजाब फेंक दिया। इससे उनकी दोनों आंखें और चेहरा झुलस गया। उन्हें जीएनडीएच के सर्जिकल वार्ड-दो में भर्ती कराया गया है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट एसएससोहल ने बताया मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि कितने प्रतिशत आंखों की हानि हुई है।

फिलहाल उपचार जारी है। बुधवार शाम पांच बजे तक भी पुलिस ने पीड़ित के बयान नहीं लिए थे। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी का जीता थाने में मुंशी है इस वजह से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं सदर चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि पुलिस न्याय कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed