फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Accused of molestation, college campus, chandigarh news

इनसो वर्कर पर कॉलेज कैंपस में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

Tue, 15 Aug 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Aug 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of molestation, college campus, chandigarh news
- फोटो : Demo Pic
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे द्वारा वरिष्ठ आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। उधर, चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित कॉलेज फॉर वुमन की एक छात्रा ने एक छात्र संगठन के वर्करों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि रविवार देर शाम वह हॉस्टल की ओर जा रही थी। इस दौरान कैंटीन के पास इनसो संगठन के वर्कर खड़े थे। जिन्होंने उस पर अश्लील टिप्पणी की, जब उसने विरोध किया तो उन्होंने थप्पड़ मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता हॉस्टल गई और वुमन हेल्पलाइन नंबर 1091 पर शिकायत की।
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और उससे मामले की जानकारी ली। बाद में पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। जबकि पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी की। पुलिस कार्रवाई से नाखुश पीड़िता सहित काफी संख्या में स्टूडेंट्स ने सोमवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर इनसो के शैलेंद्र ने बताया कि पीड़ित युवती क्लास रूम के मुद्दे को छात्र संघ चुनाव के कारण राजनीतिक मुद्दा बना रही है। आगामी चुनाव के नाते झूठे आरोपों में फंसाने का की चाल चल रही है।

अभी इस मामले में जानकारी नहीं मिली है। जानकारी लेकर बनती कार्रवाई की जाएगी।
- रामगोपाल, डीएसपी, सेंट्रल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed