{"_id":"f2207f7ed2a4b7c8a993c5e5c9f38880","slug":"accused-for-fraud-case-retired-army-man-on-remand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की ठगी मामले में आर्मी से रिटायर्ड आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों की ठगी मामले में आर्मी से रिटायर्ड आरोपी को भेजा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका, पंचकूला
Updated Tue, 16 Feb 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका में 45 प्रतिशत छूट का लालच देकर लोगों से लाखों रुपये ठगकर भागने वाले सागर होम अप्लन्सिज कंपनी के मालिक चिनेया करूपैया को चार दिन के रिमांड के बाद कालका पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई रेशम सिंह ने बताया कि आरोपी को तमिलनाडु से गिरफ्तार करने के बाद कालका कोर्ट में पेश किया गया था, जहां पुलिस ने आरोपी से अन्य वारदातों का खुलासा होने की आशंका के चलते कोर्ट से पांच दिन का रिमांड मांगा था। कोर्ट अनुरोध पर सुनवाई करते हुए चार दिन का रिमांड दिया था।
विज्ञापन
रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में पता लगा की वह आर्मी से रिटायर्ड था। और बिजनेस के सिलसिले में उसने अपने नाम से कंपनी को रजिस्टर्ड करवाया था। आर्थिक तंगी के कारण करूपैया के मन में लालच आ गया और उसने लोगों को 45 प्रतिशत छूट का लालच देकर लाखों का चूना लगा दिया।
विज्ञापन
कंपनी मालिक रिटायर्ड आर्मी पर यह है आरोप
वर्ष 2014 में मेन बाजार में सागर होम अप्लन्सिज के नाम से एक बड़ा कार्यालय खोला गया था, जिसके बाहर गददे, सोफा, बर्तन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स एवं घरेलू सामान के लुभावने फोटो छापे गए थे। कंपनी प्रबंधकों की ओर से मोटी छूट का लालच पाकर अपनी खून पसीने की कमाई प्रबंधकों के हवाले कर दी थी। लोगों का लालच कंपनी को ऐसा रास आया कि चंद ही दिनों में लोगों के लाखों रुपये कंपनी डकार गई थी।