फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   accident, road accident, minor girls died in road accident, two girls died in road accident

सैर करने निकली थीं युवतियां, जान से हाथ धो बैठी, जानिए क्या हुआ?

Sun, 03 Jul 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sun, 03 Jul 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
accident, road accident, minor girls died in road accident, two girls died in road accident
पठानकोट में सड़क हादसे में दो युवतियों की मौत - फोटो : अमर उजाला
रात में खाना खाने के बाद दो युवतियां भाई संग सैर करने के लिए निकली थी, लेकिन दोनों की मौत हो गई। घटना पठानकोट की है। दोनों की मौत सड़क हादसे में हुई। हादसे में एक युवती का भाई भी गंभीर घायल हो गया। हादसा डिफेंस रोड पर शुक्रवार की रात कार की टक्कर से हुआ। घायल को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


थाना मामून पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक लड़कियों की पहचान जसप्रीत कौर (16) पुत्री राजकुमार व सविंदर कौर (17) पुत्री नसीब सिंह और वहीं घायल लड़के की पहचान अमरेंद्र सिंह (15) पुत्र राजकुमार निवासी डिफेंस रोड के रूप में हुई है। मृतका जसप्रीत कौर व घायल अमरेंद्र सिंह भाई बहन हैं और सविंदर कौर रिश्ते में उनकी ममेरी बहन लगती है।
विज्ञापन


सविंदर कौर के भाई सिमर सिंह ने बताया कि जसप्रीत, अमरेंद्र व सविंदर तीनों रात को घर से सैर करने के लिए बाहर निकले थे। डिफेंस रोड पर ही सैर करते समय कार ने तीनों को  टक्कर मार दी। इससे जसप्रीत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और सविंदर कौर की अस्पताल पहुंचने के कुछ घंटे बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अमरिंद्र की निजी अस्पताल दाखिल है। थाना मामून प्रभारी राजिंदर मन्हास ने बताया कि पुलिसल ने कार कब्जे में ले ली है। कार चालक मनदीप सैनी निवासी रामनगर के खिलाफ केस दर्ज उसके गिरफ्तार कर लिया गया। पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed