{"_id":"5714faad4f1c1b446e8b45e3","slug":"accident-in-sector-38-40-light-point-5-family-member-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर, परिवार के 5 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर, परिवार के 5 लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 18 Apr 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में रविवार रात को सेक्टर 38-40 के लाइट प्वाइंट पर महिंद्रा पिकअप और कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। पिकअप चालक गाड़ी वहीं छोड़कर मौकेसे फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया है और पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हादसा रात को करीब 11 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार परिवार के पांचों लोग गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहे थे। जैसे ही वे सेक्टर 38-40 की लाइटों के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार सेक्टर-38 निवासी टीना (36), रीना (35), कमलजीत सिंह (55), सुरजीत सिंह (62) और मनमोहन सिंह (64) घायल हो गए। सोमवार को सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
रिश्तेदारी में आई महिला हादसे में घायल
सेक्टर 17-9 की डिवाइडिंग रोड पर एक कार चालक ने एक महिला की कार को पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में महिला को चोटें आईं हैं। घायल महिला की पहचान हिसार निवासी ममता (35) के रूप में हुई। ममता शहर में अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थी। पुलिस ने घायल की बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन