{"_id":"5d635f2d8ebc3e0177689306","slug":"a-youth-murdered-in-punjab-s-gurdaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के प्रेमी को बाईपास से किया अगवा, यूं उतार दिया मौत के घाट, घर से शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहन के प्रेमी को बाईपास से किया अगवा, यूं उतार दिया मौत के घाट, घर से शव बरामद
Mon, 26 Aug 2019 09:56 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 26 Aug 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेला देखने गए एक युवक को नबीपुर बाईपास से उठाकर घर ले जाकर हत्या कर दी गई। मामले में थाना सदर पुलिस ने सात लोगों पर मामला दर्ज किया है। युवक की हत्या रंजिशन बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक के आरोपियों की बहन से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
प्रेमिका और उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। उधर मृतक के परिजनों ने थाने के बाहर धरना लगाकर जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
यूसुफ पुत्र कंवलजीत मसीह निवासी गांव तुंग के भाई विक्टर मसीह ने बताया कि शनिवार को उनका भाई गांव वरसोला में मेला देखने के लिए गया हुआ था। वहां से वह सीधा गुरदासपुर चला गया था।
विज्ञापन
रात लगभग 11 बजे उन्हें यूसुफ के चिल्लाने की आवाजें मंगा मसीह के घर से सुनाई दी तो सारा परिवार जब मंगा मसीह के घर की तरफ जाने लगा तो आरोपियों का परिवार जो रास्ते में दातर लेकर खड़ा था ने उन्हें धमकाकर वापस भेज दिया। इस पर उसने पुलिस को सूचित किया।
एसएचओ मक्खन सिंह ने बताया कि मंगा मसीह के घर पर छापामारी कर वहां से एक कमरे से यूसुफ का शव बरामद हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। प्रेमिका मनप्रीत और उसकी मां कुंती को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की के भाई काका, प्रीत, देबा और दो अन्य अजूबा और संदीप कुमार अभी फरार हैं।