{"_id":"5c2cd367bdec22571a17cc69","slug":"a-wife-murdered-husband-in-barnala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली: पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, परिवार में मचा कोहराम, ये वजह आई सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली: पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, परिवार में मचा कोहराम, ये वजह आई सामने
Thu, 03 Jan 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 03 Jan 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने अपने ही पति की हत्या की कर दी। मामले के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैली है। वारदात के पीछे की वजह प्रेम संबंधों को माना जा रहा है। मामला पंजाब के बरनाला के गांव छन्ना गुलाब सिंह वाला की है। यहां, 31 दिसंबर की रात को पत्नी ने प्रेम संबंधों में रुकावट बन रहे पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन
दरअसल, अमृतपाल सिंह पुत्र सरगंग सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई अमरजीत सिंह का विवाह 10 वर्ष पहले सेलबराह जिला बठिंडा निवासी मनप्रीत कौर उर्फ हैपी बेटी हरनेक सिंह के साथ हुआ था। इन दोनों का एक 9 वर्ष का लड़का भी है। भाई के पास जमीन कम थी इसलिए वह मजदूरी करता था। इस दौरान मनप्रीत कौर के संबंध गांव छन्ना गुलाबसिंह वाला के राजपाल कुमार उर्फ रौली से बन गए थे।
विज्ञापन
उनके संबंधों के बारे में जब अमरजीत सिंह को पता लगा तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों के संबंधों के कारण घर पर क्लेश रहने लगा। इसी को लेकर 31 दिसंबर की रात मनप्रीत कौर ने राजपाल के साथ मिलकर उसके भाई अमरजीत गोगी का कत्ल कर दिया। भाई के मुंह में से झाग निकल रहा था और उसके गले पर अंगुलियों के निशान थे।
विज्ञापन
उन्हें शक है कि उसे पहले शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और बाद में उसका गला दबा दिया गया। थाना भदौड़ के प्रभारी गौरव वंश ने कहा कि मनप्रीत कौर, कुलविंदर कौर और राजपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।