फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Retired Officer Shot Dead In Batala of Punjab

बटालाः दिनदहाड़े इंप्रवूमेंट ट्रस्ट के रिटायर्ड अधिकारी की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Tue, 05 Mar 2019 10:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
A Retired Officer Shot Dead In Batala of Punjab
रोते-बिलखते परिजन

बटाला के शास्त्री नगर में मंगलवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बाइक सवार ने इंप्रवूमेंट ट्रस्ट के रिटायर्ड अधिकारी रणधीर सिंह की छाती पर गोली मारकर हत्या कर दी। एक निजी अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में सारा घटनाक्रम कैद हो गया। वहीं पुलिस फुटेज को खंगालने में लगी है। हत्या की वजह पैसे का लेन-देन बताया जा रहा है।  

विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन, डीएसपी सिटी बालकृष्ण सिंगला, डीएसपी परविंदर कौर, एसएचओ सिटी इंस्पेक्टर रविंदरपाल सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। खबर लिखे जाने तक पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही थी। पूर्व अधिकारी रणधीर सिंह की जालंधर रोड पर शास्त्री नगर के कामर्शियल एरिया में बिल्डिंग है, जो उन्होंने एचडीएफसी बैंक को किराए पर दी है। 
विज्ञापन


रणधीर सिंह घर जाने के लिए शार्टकट रास्ता अपनाया करते थे। बैंक से घर जाने के लिए घूम कर जाना पड़ता था। इसलिए वह बैंक के साथ लगते एक प्राइवेट अस्पताल से होकर अस्पताल के पिछले दरवाजे से घर जाते थे। मंगलवार को करीब 4 बजे रणधीर सिंह जैसे ही अस्पताल के पिछले दरवाजे से शास्त्री नगर के रिहायशी एरिया में पहुंचे तो पीछा कर रहा एक व्यक्ति अचानक उनके सामने आया और रिवाल्वर से उनकी छाती पर गोली चला दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलाने वाले ने कपड़े से मुंह ढक रखा था। गोली लगने के बावजूद रणधीर सिंह ने पास में पड़ी एक ईंट उठाई और गोली चलाने वाले की ओर फेंकी। इसके बाद रणधीर सिंह वहीं पर ही गिर पड़े। आस-पास के लोग उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 


फुटेज में साफ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति ने अस्पताल के बाहर आकर अपने साथी को इशारा किया कि रणधीर सिंह अस्पताल के बाहर आने वाले हैं। जब रणधीर सिंह बाहर आए तो दूसरे व्यक्ति ने पास आकर उन पर गोली चला दी। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि मृतक रणधीर सिंह का किसी से पैसों का लेन देन था। रणधीर सिंह ने किसी के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसकी जांच चल रही है। केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed